लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: नेहा कक्कड़ बनी यूट्यूब स्टार और 'सीता' बनेंगी अब सरोजिनी नायडू, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 09:40 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देनेहा कक्कड़ यूट्यूब स्टार बन गई हैंफऱहान ने 1000 पीपीटी किट दान में दी हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

सरोजिनी नायडू पर बनेगी फिल्म, रामायण की सीता आएंगी नजर, फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

दीपिका शुरू से चाहती थीं कि वह ऐसे किरदार निभाएं जो सामाजिक परिवर्तन का काम करे। अब इसी कड़ी में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभाने जा रही हैं। दीपिका अपनी अगले प्रोजेक्ट में सरोजनी नायडू (Sarojani) में पहली महिला गवर्नर का रोल प्ले करेंगी।इस फिल्म का पहला पोस्टर भी दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है।

शर्लिन चोपड़ा ने बताया बॉलीवुड में 'डिनर' शब्द का क्या है मतलब?, क्यों फिल्म मेकर्स करते हैं ये मांग

कोईमोई को दिए इंटरव्यू में शर्लिन ने बॉलीवुड के डिनर शब्द से पर्दा उठाया है। शर्लिन ने बताया कैसे, करियर के शुरू में जब मैं दुनिया की निगाह में कुछ भी नहीं थी, मैं फिल्म निर्माताओं से अप्रोच करती रहती थी कि वह मेरी क्षमता काम को देखें, जो मेरे अंदर हैं। मैं अपने पोर्टफोलिया के साथ उनके पास जाती थी और वह मुझसे कहा थे 'अच्छा ओके, ठीक है, हम मिलते हैं डिनर पर,' तो मैं पूछती कि मुझे डिनर पर कब आना चाहिए तो वह मुझे रात को 11 या 12 बजे आने के लिए कहते थे। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन सभी लोगों  को मतलब डिनर का मतलब कंप्रोमाइज होता है।

कर्नाटक सरकार ने प्रवासी मजदूरों की ट्रेनें रद्द कीं, तो जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा, कहा- बिल्डर्स लॉबी के इशारे पर...

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपने ट्वीट में लिखा: "बिल्डरों की लॉबी के इशारे पर एक राज्य ने उन ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जो गरीब प्रवासी श्रमिकों को उनके गृहनगर और मूल गांवों में ले जाती। सत्ता वर्ग मजदूरों को उनके घर जाने नहीं दे रहा है। कुछ और इमारतें बनाई जानी हैं।

फरहान अख्तर अब स्वास्थ्य कर्मियों की मदद को आए आगे, एक हजार पीपीई किट की दान

फरहान अख्तर ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कस की मदद के लिए 1000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का योगदान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड-19 के खिलाफ उनकी लड़ाई को आसान बनाने में मदद करने का आग्रह किया

हॉलीवुड सिंगर्स को नेहा कक्कड़ ने इस काम में पछाड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड

नेहा साल 2019 में यू-ट्यूब पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फीमेल आर्टिस्ट बन गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। नेहा ने साल 2019 में यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जानी वाली टॉप 10 फीमेल आर्टिस्ट की लिस्ट शेयर की जिसमें उनका दूसरा स्थान है। इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'इससे ज्यादा शुक्रगुजार नहीं हो सकती। जय माता दी। आपकी नेहू।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपनेहा कक्कड़दीपिका चिखलियाफरहान अख़्तरजावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!