लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन से लेकर मनोज बाजपेयी तक बॉलीवुड के ये सितारे बिहार के बाढ़ पीड़ितों के मांग रहे हैं मदद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 1, 2019 18:37 IST

Open in App

बीते कई दिनों से बिहार के राजधानी पटना समेत कई जिले लगातार बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में हैं. तकरीबन 15 से ज्यादा जिलों में बाढ़ का ऐसा प्रकोप है कि लोगों की जान खतरे में आ चुकी है. राज्य आपदा विभाग के अनुसार, भारी बारिश और बाढ़ से प्रदेश में अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोगों की स्थिति गंभीर है.

ऐसे में बॉलीवुड सितारे बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं. बिहार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठीें ने बिहार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद देने की अपील की है.

पंकज त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री राहत कोष का लिंक शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''बिहार को हम सबकी मदद की जरूरत है, इस वक्त. नीचे डिटेल है मुख्यमंत्री राहत कोष का. मेरी संवेदना और प्रार्थना है, हालात जल्दी बेहतर हों.''

मनोज बाजपेयी ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष का लिंक शेयर किया और लोगों से मदद करने की अपील की है. अभिषेक बच्चन ने जताई चिंता बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति के बावजूद कहीं से कोई डोनेशन नहीं मिलने पर अभिषेक बच्चन ने चिंता जताई है. उन्होंने बिहार के लोगों का हौसला बढ़ाते हुए ट्वीट किया, ''मजबूत रहें बिहार.''

अभिषेक के इस ट्वीट को 2800 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. अभिषेक ने किसी तरह की आर्थिक मदद की बात तो नहीं की है, लेकिन बिहार के प्रति चिंता जताने पर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''आप पहले हैं जिसने बिहार के प्रति चिंता जताई है. अगर आप उनके लिए कुछ कर सकते हैं तो जरूर करिए.'' दूसरे ने लिखा, ''आज से आपके लिए इज्जत और बढ़ गई है. कृपया आप बिहार सरकार की मदद करें.''

टॅग्स :बाढ़अभिषेक बच्चनमनोज बाजपेईपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?