लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर दुल्हन बनने वाली हैं कनिका कपूर! जानें क्या है 'बेबी डॉल' सिंगर का जवाब

By मनाली रस्तोगी | Published: March 14, 2022 3:23 PM

मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इस साल मई के महीने में शादी के पवित्र बंधन में बंध सकती हैं। जानकारी के अनुसार, कनिका लंदन बेस्ड एनआरआई-बिजनेसमैन गौतम से शादी करने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं सिंगर कनिका कपूर।इससे पहले कनिका कपूर की शादी लंदन बेस्ड एनआरआई-बिजनेसमैन राज चंडोक से हुई थी।

मुंबई: 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में कई हिट गानें गा चुकीं कनिका एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनिका कपूर इस साल मई में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन से शादी कर सकती हैं। हालांकि, सिंगर की ओर से शादी को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं आया है।

ETimes के मुताबिक, कनिका जिस एनआरआई के साथ शादी करने वाली हैं, उसका नाम गौतम है। अगर कनिका कपूर इस साल शादी के बंधन में बंधती हैं तो ये उनकी दूसरी शादी होगी। इससे पहले कनिका ने लंदन बेस्ड एनआरआई-बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी की थी। दोनों की साल 1998 में शादी हुई थी। फिलहाल, दोनों अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका और गौतम एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यही नहीं, दोनों लंदन में शादी कर सकते हैं। 

फिलहाल, ईटाइम्स की खबर के मुताबिक जब कनिका कपूर से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसपर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमोजी और बिग स्माइल इमोजी के साथ रिप्लाई किया। मगर उन्होंने साफतौर पर शादी की बात को लेकर मना भी नहीं किया। कनिका बतौर सिंगर फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गानें दे चुकी हैं। उन्होंने चिट्टियां कलाईयां, बेबी डॉल, जुगनी जी, देसी लुक और गेंदा फूल जैसे गानों को आवाज दी है। 

हालांकि, गौतम से कनिका कपूर पहली बार कब और कैसे मिली, इसके बारे में किसी को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। बता दें कि कनिका कपूर जब शादी हुई तब वो महज 20 साल की थीं। कनिका शादी के बाद अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। दोनों तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं। मगर दोनों ने साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद कनिका कपूर अपने पेरेंट्स के पास लखनऊ वापस आ गईं। 

टॅग्स :कनिका कपूरवेडिंगबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीतापसी पन्नू की संगीत नाइट का वीडियो आया सामने, सजावट देख दंग रह जाएंगे आप

स्वास्थ्यAmbedkar Nagar Wedding Ceremony: शादी में 'चाऊमीन-बर्गर', खाना पड़ा महंगा, अस्पताल में भर्ती कराए गए 70 लोग

बॉलीवुड चुस्कीअलग होने की अफवाहों पर ऐश्वर्या राय ने लगाया फुल स्टॉप! वेडिंग एनिवर्सरी की खूबसूरत फोटो की शेयर

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं तापसी पन्नू, रेड साड़ी-कानों में झुमका डाले एक्ट्रेस ने ढाया कहर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकैंसर से जंग के दौरान करीबी दोस्तों ने छोड़ा साथ, बिल्कुल अकेली हो गई थीं मनीषा कोइराला, खुद बताई कहानी

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के सपोर्ट में आईं एक्स गर्लफ्रेंड, बिश्नोई समाज से मांगी माफी; बोलीं- सलमान को नुकसान पहुंचाने...

बॉलीवुड चुस्कीबोमन ईरानी ने अपने क्रिएटिव होम बैनर 'ईरानी मूवीटोन' की दुनिया की एक झलक साझा की

बॉलीवुड चुस्कीSarfarosh 2: आमिर खान ने 'सरफरोश 2' को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें 25 साल बाद क्यों फिल्म बनाने की उठी मांग

बॉलीवुड चुस्कीWatch: विक्रांत मैसी की कैब ड्राइवर के साथ बहस, ड्राइवर ने लगाया गाली गलौच का आरोप; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई