लाइव न्यूज़ :

विवादों में घिरे गायक जुबिन, लड़की से छेड़खानी और मारपीट का लगा आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2018 04:40 IST

अपनी आवाज से फैंस को दीवाना करने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल इन दिनो विवादों नें घिर गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून: अपनी आवाज से फैंस को दीवाना करने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल इन दिनो विवादों नें घिर गए हैं। उन पर दिल्ली में अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान लड़की से छेड़छाड़ और एक युवक से मारपीट का आरोप लगा है। खबर के अनुसार  इस मामले की पुलिस ने शिकायत भी दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 पीड़ित युवक शशांक का कहना है कि वह अपनी महिला मित्र के साथ गुरुवार की रात बसंत विहार में जीएमएस रोड स्थित एक होटल में गायक जुबिन नौटियाल की बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। लेकिन किसी काम से जब वह हॉल से बाहर जाकर अंदर आए तो जुबिन दोस्त के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो जुबिन ने उसके साथ मारपीट की।

वहीं दूसरी तरफ जुबिन नौटियाल की तरफ से भी देर शाम पुलिस को सफाई पेश की है। अपने बात नें जुबिन ने दूसरे पक्ष पर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। गायक का आरोप है कि जब वह किसी काम से आईएसबीटी की ओर जा रहे थे। इसी बीच बल्लीवाला चौक से कुछ आगे जाने पर दूसरे पक्ष के शशांक व उसके कुछ साथियों ने उनकी कार रोक ली और खिड़की का कांच तोड़ दिया। 

जिस पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। अब की जांच में पुलिस को पता चला है कि जुबिन ने अपनी बर्थडे पार्टी में कुछ निजी रिश्तेदारों और परिचितों को ही बुलाया था। जबकि आरोप लगाने वाले शशांक को निमंत्रण नहीं दिया गया था और इसी बात को लेकर जुबिन और शशांक के बीच विवाद हुआ था। पुलिस फिलहाल होटल के मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। सारी जानकारी मिलमे के बाद ही पुलिस इस मामले पर एक्शन लेगी।

टॅग्स :बॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!