लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह हुए अस्पताल में भर्ती तो बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर ने मांगी सलामती की दुआ, लिखा-आप थोड़े शब्दों में इतिहास को याद....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 07:12 IST

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूर्व पीएम की सलामती की हर कोई दुआ मांग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार (10 मई) को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया।पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार (10 मई) को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। पूर्व पीएम को एम्स के कार्डियो थोरासिक वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। मार्च हुई राज्यसभा की कुछ बैठकों में भी वह तबियत खराब होने के कारण भाग नहीं ले पाए थे। ऐसे में मनमोहन सिंह के ठी होने की हर कोई दुआ मांग रहा है इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हो गए हैं।

मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी दुआएं मांगी हैं। बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। विशाल आए दिन सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

विशाल ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है। विशाल मे लिखा है कि जल्दी से ठीक हो जाओ, डॉ। मनमोहन सिंह जी।

आप थोड़े शब्दों में इतिहास को याद करने के बारे में सही थे।आपके उत्तराधिकारियों ने भारत को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है और एक बार के महान राष्ट्र का सामाजिक स्तर बना दिया है।हमें आपकी समझदारी और करुणा पहले से कहीं ज्यादा चाहिए, इसलिए कृपया अच्छी तरह से रहें। मनमोहन को किया गया एडमिट

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि सिंह को रविवार रात करीब पौने नौ बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया, ‘‘उन्हें निगरानी में रखा गया है।’’ सिंह विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।

टॅग्स :मनमोहन सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!