लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर ने कश्मीर की स्थिति पर पीएम मोदी की यूं की तारीफ, कहा-यदि कश्मीर हमारा है, तो यह पूरी तरह से हमारा है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 5, 2019 09:27 IST

कमाल आर खान हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में अब एक्टर ने कश्मीर में हो रही हलचल पर भी अपनी राय व्यक्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में इन दिनों तनावपूर्व स्थिति देखने को मिल रही है। एक्टर कमाल आर खान ने पीएमओ के इस फैसले का सपोर्ट किया है।

कश्मीर में इन दिनों तनावपूर्व स्थिति देखने को मिल रही है। घाटी में सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई है, साथ ही पूरे कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं देर रात से कई बड़े नेताओं को नजरबंद भी कर दिया गया था। कश्मीर में कुछ बड़ा होने का कयास जताया जा रहा है। ऐसे में एक्टर कमाल आर खान ने पीएमओ के इस फैसले का सपोर्ट किया है।

हर कोई कश्मीर को लेकर चिंतित है और सभी को लग रहा है कि वहां सरकार कोई बड़ा कदम उठाने वाली है। कमाल खान ने सरकार का सपोर्ट ट्वीट करके किया है।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि मैं #KashmirParFinalFight के लिए @PMOIndia @narendramodi जी और @AmitShah जी का पूरा समर्थन करता हूं! यदि कश्मीर हमारा है, तो यह पूरी तरह से हमारा है। यह आंशिक रूप से हमारा नहीं हो सकता। हर भारतीय को कश्मीर में भी # दिल्ली या # मुंबई की तरह ही पूर्ण अधिकार होना चाहिए!

 इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट किया है कि कश्मीर समस्या के समाधान की शुरुआत हो चुकी है।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर कश्मीरी पंडित हैं। वो कश्मीर मसले पर अपने आवाज उठाते रहते हैं। उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाती चतुर्वेदी ने लिखा कि क्या इन्हें पता है कि फाइनल सॉल्यूशन क्या है? क्या ये कश्मीर में नरसंहार चाहते हैं।

कश्मीर में कांग्रेस नेता उस्मान माजिद और माकपा नेता एम वाई तारिगामी ने दावा किया कि उन्हें रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है जिसके बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस