लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भड़कीं सोनम कपूर, इस वजह से कह दिया- मूर्ख हैं वो

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 10, 2018 13:11 IST

सोनम कपूर का यह ट्वीट सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

मुंबई, 10 मार्च; बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा ही अपने बेबाकपन और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सोनम कपूर ने इस बार किसी और पर नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। सोनम कपूर डोनाल्ड ट्रंप से काफी नाराज हैं। सोनम ने ट्वीटर पर पोस्ट किया कर लिखा, डोनाल्ड को भारत से सीख लेनी चाहिए। 

सोनम कपूर ने डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए ट्वीट किया,  'भारत में शिकार अवैध है, ये एक ऐसी चीज है जो दुनिया हमसे सीख सकती है, ट्रंप मूर्ख हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर सोनम ने ऐसा क्यों कहा...

असल में सोनम कपूर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले से गुस्सा हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने शिकार में मारे गए हाथियों के बॉडी पार्ट को अमेरिका में आयात करने की इजाजत दे दी है। ट्रंप के इस फैसले पर वन्य जीव समूहों और कई गैर सरकारी संगठनों ने भी गंभीर चिंता जताई है। ट्रंप सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की जा रही है। हालांकि इस नियम पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रोक लगा दी थी। 

यह भी पढ़ें- इरफान खान की बीमारी पर पत्नी सुपता ने तोड़ी चुप्पी, जो कहा वो जानकर आपकी भी चिंता बढ़ जाएगी

 गौरतलब है कि अमेरिका के नेशनल राइफल एसोसिएशन फाउंडेशन का कहना है कि अफ्रीकी देशों में लोग शिकार करने के लिए सरकारों को भारी टैक्स देते हैं। वहां की सरकार टैक्स में मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल हाथियों की उचित देखभाल में लगाते हैं। वहीं अमेरिका में यह नियम है कि अगर  शिकार की वजह से किसी जानवर की कोई खास नस्ल के संरक्षण में सकारात्मक बदलाव होता है तो उसके अंगों को आयात किया जा सकता है। 

टॅग्स :सोनम कपूरडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी