लाइव न्यूज़ :

कभी राम जन्मभूमि पर अस्पताल बनाने के समर्थक थे रणवीर शौरी, अब कहा- 'शर्मिंदा हूं कि धार्मिकता का बलिदान देने को तैयार था'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 30, 2023 17:01 IST

एक था टाइगर और सोनचिरैया जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता की पोस्ट एक माफीनामा है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह इस बात के लिए शर्मिंदा हैं कि किसी समय शांति के लिए मंदिर की बलि देने को तैयार थे।

Open in App
ठळक मुद्देभव्य राम मंदिर का उद्धाटन 22 जनवरी को पीएम मोदी करेंगेकभी राम जन्मभूमि पर अस्पताल बनाने के समर्थक थे रणवीर शौरीअब कहा- 'शर्मिंदा हूं कि धार्मिकता का बलिदान देने को तैयार था'

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर एक पोस्ट लिखी है। एक था टाइगर और सोनचिरैया जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता की ये पोस्ट एक माफीनामा है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह इस बात के लिए शर्मिंदा हैं कि किसी समय शांति के लिए मंदिर की बलि देने को तैयार थे। 

रणवीर शौरी ने एक्स पर लिखा, "मैं उन कई हिंदुओं में से एक था जो अयोध्या में मंदिर की बलि देने के लिए तैयार थे और उसके स्थान पर एक स्मारक या अस्पताल बनाने के लिए तैयार थे, ताकि हम समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे इस संघर्ष को समाप्त कर सकें। आज मुझे शर्म आती है कि मैं शांति की वेदी पर धार्मिकता का बलिदान देने को तैयार था। शर्म आती है कि मैं मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम और उनके मूल्यों के लिए खड़ा नहीं हुआ। सत्य और न्याय के लिए यह लंबी और कठिन लड़ाई लड़ने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं भगवान राम से भविष्य के लिए क्षमा और सद्बुद्धि की प्रार्थना करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि धर्म हमारी इस महान भूमि पर अनंत काल तक कायम रहे और अपने साथ भारत के सभी लोगों के लिए स्थायी शांति और समृद्धि लाए। जय श्री राम।"

रणवीर शौरी की इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी बात कहने के लिए साहस की जरूरत होती है, बाकि समय तो बलवान है ही। एक अन्य यूजर ने लिखा श्री राम की शरण मिलने में कभी देर नहीं होती। हममें से अधिकांश लोग छद्म धर्मनिरपेक्षता और फर्जी खबरों से अंधे थे। 

बता दें कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्धाटन 22 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे। अयोध्या में अगले माह प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है उसको देखते हुए राज्य के अनेक विभाग तैयारी कर रहे हैं।  भगवान श्री राम की जन्‍म स्‍थली अयोध्या में बनाये जा रहे भव्य राम मंदिर में अगले वर्ष 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘टेंट सिटी’ का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 80 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?