लाइव न्यूज़ :

Birthday Spl: मां की मौत से टूट गया था यह एक्टर, एक दिन भी बिना ड्रग्स के नहीं हो पाता था गुजारा, पिता ने भी कर दिया था खुद से दूर

By अमित कुमार | Updated: November 28, 2020 09:30 IST

बचपन में अपनी मां के निधन के बाद से प्रतीक अपने पिता से दूर नानी के पास चले गए थे। प्रतीक ने अपनी नानी के साथ जीवन का एक लंबा समय बिताया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतीक ने सबसे पहली फिल्म इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा के साथ 'जाने तू या जाने ना' की थी।प्रतीक बब्बर ने अपनी ड्रग्स की लग पर खुद कहा था कि वह इसके जबरदस्त नशे के आदी हो गए थे।स्मिता के निधन के बाद से प्रतीक अपनी नानी के पास रहकर बड़े हुए थे।

एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और जाने-माने अभिनेता एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रतीक के जन्म के समय ही उनकी मां स्मिता का निधन हो गया था, जिसके बाद से प्रतीक अपनी नानी के पास रहकर बढ़े हुए हैं। उन्होंने मुंबई में एवीएम बांद्रा से अपनी स्कूलिंग पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने सेन्ट एंड्रियो कॉलेज से ग्रेजुएशन शुरू किया था लेकिन उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी। 

'जाने तू या जाने ना' फिल्म से मारी थी बॉलीवुड में एंट्री

फिल्मों में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत करने से पहले प्रतीक ने एड फिल्म मेकर प्रहलाद कक्कड़ के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। उन्होंने काफी समय तक प्रहलाद से काम की बारीकियों को समझा था। इसके बाद उन्होंने सबसे पहली फिल्म इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा के साथ 'जाने तू या जाने ना' की थी। जिसमें वह जेनेलिया के भाई के किरदार में नजर आए थे। 

कम उम्र में लग गई थी ड्रग्स की लत

कम उम्र से ही प्रतीक को नशे ने घेर लिया था। प्रतीक बब्बर ने अपनी ड्रग्स की लग पर खुद कहा था कि वह इसके जबरदस्त नशे के आदी हो गए थे। शायद लोगों को लगता होगा कि किसी भी बॉलीवुड सेलेब को नशे की लत होना आम बात है, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं था, मुझे नशे की लत मेरी जिंदगी की रियलिटी की वजह से लगी। लेकिन वह बुरी तरह से ड्रग्स की लत में डूबे हुए थे।

मां की मौत के बाद बढ़ गई थी पिता से दूरियां

ऐसे तो हर किसी को पता है कि स्मिता के निधन के बाद से प्रतीक अपनी नानी के पास रहकर बड़े हुए हैं और उनके और उनके पिता के बीच काफी दूरिया हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब कहा गया कि प्रतीक बब्बर अपने पापा से नफरत करते हैं। दरअसल प्रतीक के जन्म के कुछ ही दिनों में स्मिता पाटिल की डेथ हो गई थी। इसके बाद से प्रतीक अपनी नानी के पास रह कर बड़े हुए। प्रतीक ने एक समय में अपना सरनेम बब्बर लगाना भी बंद कर दिया था।

टॅग्स :प्रतीक बब्बरबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!