ऋतिक रोशन ने फिर जीता फैंस का दिल, अब गरीब और बुजुर्गों को खिला रहे हेल्दी खाना

By अमित कुमार | Published: April 7, 2020 06:32 PM2020-04-07T18:32:06+5:302020-04-07T18:32:06+5:30

कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन ने बीएमसी कार्यकर्ताओं और कार्यवाहकों की सुरक्षा के लिए N95 और FFP3 मास्क की व्यवस्था कराई थी।

bollywood actor Hrithik roshan ties up with NGO to provide meals for daily wage earners senior citizens | ऋतिक रोशन ने फिर जीता फैंस का दिल, अब गरीब और बुजुर्गों को खिला रहे हेल्दी खाना

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsएनजीओ अक्षय पात्र ने अपने ट्विटर पर ऋतिक रोशन की मदद का जिक्र किया। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लगातार अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। कोरोना के कहर को देखते हुए इस लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसे समय में इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए पूरा देश एकजुट है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लगातार अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन ने बीएमसी कार्यकर्ताओं और कार्यवाहकों की सुरक्षा के लिए N95 और FFP3 मास्क की व्यवस्था कराई थी। 

ऋतिक ने गरीब और मजबूर लोगों के लिए कुछ ऐसा किया कि वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अक्षय पात्र नामक एनजीओ के साथ ऋतिक ने हाथ मिलाया है। यह एनजीओ वृद्धाश्रम, दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों को पौष्टिक पका हुआ भोजन प्रदान करने का काम कर रहा है। एनजीओ अक्षय पात्र ने अपने ट्विटर पर ऋतिक रोशन की मदद का जिक्र किया। 

अक्षय पात्र ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे फाउंडेशन को अब सुपरस्टार @iHrithik का साथ मिल रहा है। जब तक चीजें समान्य नहीं हो जाती है, तब तक हम यह काम करते रहेंगे।' इस पर ऋतिक ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आपको यह सुनिश्चित करता हूं कि हमारे देश में कोई भी भूखा न सोए। आप सभी असली सुपरहीरो हैं।' ऋतिक रोशन के इस कदम को देखकर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

Web Title: bollywood actor Hrithik roshan ties up with NGO to provide meals for daily wage earners senior citizens

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे