लाइव न्यूज़ :

काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ी, जोधपुर कोर्ट ने दिया ये आदेश

By विवेक कुमार | Updated: August 4, 2018 16:16 IST

19 साल पहले सितंबर 1998 में सलमान खान फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के लिए जोधपुर गए थे। इस दौरान सलमान ने वहां संरक्षित काले हिरण का शिकार किया।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्त: काला हिरण केस में सलमान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जमानत पर बाहर चल रहे सलमान को अब हर विदेश यात्रा के पहले कोर्ट की इजाजत लेनी होगी। जोधपुर कोर्ट ने शनिवार को सलमान के लिए फैसला सुनाया है।

वैसे इससे पहले इस केस में  सलमान को इस साल 5 अप्रैल को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। अदालत का फैसला आने के बाद सलमान को दो रातें जेल में भी बितानी पड़ी थीं। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। वहीं सबूतों के आभाव में  सैफ अली खान, तब्‍बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को इस केस से बरी कर दिया गया था।

बता दें कि 19 साल पहले सितंबर 1998 में सलमान खान फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के लिए जोधपुर गए थे। इस दौरान सलमान ने वहां संरक्षित काले हिरण का शिकार किया। वहीं उनके साथ को-स्टार सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम भी थे। सलमान को इस मामले में वन्‍यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा के तहत दोषी ठहराया गया था। काले हिरणों का शिकार कानून प्रतिबंधित है।  बता दें कि सलमान के अलावा बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?