लाइव न्यूज़ :

गौतम गंभीर ने गुरुग्राम घटना पर किया ट्वीट तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने दी सलाह, कहा-'ए भाई जरा देख के चलो'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2019 10:14 IST

गौतम के इस ट्वीट पर अब बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित आगे आए हैं और उनको सहाल दी है। अशोक ने ट्वीट करके गौतम से अपनी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में पारंपरिक टोपी पहनने के लिये 25 वर्षीय मुस्लिम युवक की चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पिटाई की थी।मामले पर बिनी किसी का नाम लिए अशोक ने गौतम को सलाह दी है

 गुरुग्राम में हाल में कुछ युवकों के एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की, जिसके खिलाफ बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट करके निशाना साधा। पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीतने वाले गौतम गंभीर ने आरोपियों के खिलाफ ट्वीट किया और लिखा- 'गुरुग्राम में मुस्लिम युवक से टोपी उतारने और जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा गया। यह निंदा करने योग्य है, प्रशासन को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए। हम सभी धर्म निरपेक्ष देश में रहते हैं।

गौतम के इस ट्वीट पर अब बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित आगे आए हैं और उनको सहाल दी है। अशोक ने ट्वीट करके गौतम से अपनी बात कही है।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित  ने गौतम गंभीर को ट्वीट के जरिये सलाह देते हुए लिखा है कि 'ए भाई जरा देख के चलो, आगे ही नहीं, पीछे भी, दाएँ ही नहीं , बाएं भी ,ऊपर ही नहीं, नीचे भी ए भाई ! क्यूंकि चारों तरफ खान मार्केट और टुकड़े टुकड़े गैंग से घिरे हो जो तुम्हें सेक्युलरिज्म के माया जाल में उलझा देंगे! ‘छपास और दिखास' को याद रखिए!'

इस ट्वीट के जरिए जहां उन्होंने कुछ लोगों पर निशाना साधा है तो वहीं गौतम तो सेक्युलरिज्म से दूर रहने की सलाह भी अपने ही अंदाज में दे डाली है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।

बता दें, गुरुग्राम में पारंपरिक टोपी पहनने के लिये 25 वर्षीय मुस्लिम युवक की चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पिटाई की थी।और उससे जबरन 'जय श्रीराम' के नारे लगवाने के लिए दबाव बनाया गया था।

टॅग्स :गौतम गंभीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

क्रिकेटIndia Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8: दक्षिण अफ्रीका से  76 रन से पराजय?, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से टक्कर, क्या टीम में बदलाव करेंगे कोच गंभीर और कप्तान यादव?

क्रिकेट2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात के बाद 18 मैचों में भारत की पहली हार, डगआउट में परेशान कप्तान सूर्या, सपोर्ट स्टाफ से बहस , वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?