लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: जब इस एक्टर ने जीनत अमान की सरेआम की थी पिटाई, खून से लथपथ हो गईं थीं एक्ट्रेस और फिर...

By अमित कुमार | Updated: November 19, 2020 08:52 IST

जीनत अमान अपने अफेयर के कारण खूब जानी जाती रही हैं। कहते हैं एक टाइम पर संजय कपूर और जीनत के बीच काफी गहरा प्यार था। लेकिन एक घटना के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर संजय खान और जीनत अमान की अफेयर की खबरों ने काफी सर्खियां बटोरी थी।जीनत का नाता फिल्मी दुनिया से ही था दरअसल उनके पिता अमानुल्लाह फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम किया करते थे।संजय खान ने खुद इन सारी बातों का जिक्र अपनी बायोग्राफी 'द बिग मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' में किया था।

1970 और 1980 के दशक की ग्लैमरस और एक्ट्रेस जीनत अमान का आज (19 नवंबर) का जन्मदिन है। जीनत ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था। जीनत का नाता फिल्मी दुनिया से ही था दरअसल उनके पिता अमानुल्लाह फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम किया करते थे। उन्होंने'मुगल-ए-आजम' और 'पाकीजा' जैसी फिल्मों में भी सह लेखक के तौर पर कहानी लिखी थी ऐसे में जीनत के लिए सिनेमा में आना मुश्किल नहीं रहा।

शादीशुदा जिंदगी में कभी खुश नहीं रही जीनत

एक्टर संजय खान और जीनत अमान की अफेयर की खबरों ने काफी सर्खियां बटोरी थी। संजय खान ने एक बार जीनत को बुरी तरह पीटा था, जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता भी टूट गया। निजी जिंदगी में जीनत ने प्यार को लेकर काफी दर्द सहा। साल 1985 में उन्होंने मजहर खान से शादी की थी। दोनों के आपसी संबंध इतने खराब हो गए थे कि उन्होंने जीनत के साथ काफी मारपीट किया करते थे, जिससे परेशान होकर जीनत ने मजहर से तलाक ले लिया। मजहर खान की सितंबर 1998 में मौत हो चुकी है।

छोटी-छोटी बात पर जीनत को करना पड़ता था संजय के गुस्से का सामना

संजय खान उस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में उनके गुस्से की वजह से भी जाने जाते थे। उन्हें कई बार छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाया करता था और इस गुस्से का शिकार हुईं जीनत अमान। जब संजय खान ने जीनत को फोन करके एक गाने की शूटिंग के लिए बुलाया तो जीनत ने आने से मना कर दिया। जीनत ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे पहले से ही फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। लेकिन जीनत के मना करने पर संजय खान को खूब गुस्सा आया। वे फोन पर ही जीनत पर जमकर गुस्सा करने लगे और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। 

संजय खान ने सबके सामने जड़ दिया था जीनत को थप्पड़

संजय खान जीनत के इस रवैये से काफी गुस्सा थे। जीनत संजय के गुस्से से काफी डरी हुई थीं, लेकिन हिम्मत करके वे संजय से मिलने के लिए गईं। उस समय संजय मुंबई के ताज होटल में एक पार्टी में शामिल थे। जीनत वहीं पर पहुंच गई और जैसे ही संजय के सामने पहुंची, संजय गुस्से में अपना काबू खो बैठे और उसी दौरान सबके सामने उन्होंने जीनत की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे। 

संजय और जीनत के अफेयर की खबरों से मचा हंगामा

संजय खान ने जीनत को इतनी बुरी तरह पीटा था कि उनका जबड़ा टूट गया था। साथ ही उनकी दाईं आंख पर भी चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनकी इस आंख की रोशनी कमजोर पड़ गई थी। संजय खान ने खुद इन सारी बातों का जिक्र अपनी बायोग्राफी 'द बिग मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' में किया था। लेकिन बात तो तब और बिगड़ गई जब इन संजय और जीनत के अफेयर की खबर संजय की पत्नी को लगी। जैसे ही उन्हें ये पता चला कि संजय और जीनत का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा है तो पूरे घर में जमकर हंगामा हुआ था।

टॅग्स :ज़ीनत अमानबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम