लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: अपनी अदाओं से बनाया था दर्शकों को दीवाना, 14 साल की उम्र में बनी 'बालिका बधू'

By स्वाति सिंह | Updated: April 26, 2018 05:00 IST

मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1953 को कलकत्ता में हुआ था।  उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 1967 में एक बंगला फ़िल्म 'बालिका वधू' से की थी। उस वक्त यह फिल्म काफी सुपरहिट रही।  

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल: बॉलीवुड की मसहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का अपने जमाने में काफी शुमार था। मौसमी ने 70 और 80 के दशक में अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। आज उनका जन्मदिन है। मौसमी का जन्म 26 अप्रैल 1953 को कलकत्ता में हुआ था।  उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 1967 में एक बंगला फ़िल्म 'बालिका वधू' से की थी। उस वक्त यह फिल्म काफी सुपरहिट रही।  

मौसमी ने बहुत की कम उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। उतनी ही जल्दी वह शादी के बंधन में भी बंध गई थी। मौसमी ने मसहूर सिंगर हेमंत कुमार के बेटे रीतेश से शादी की।  इसके बाद 18 साल की उम्र में ही मां बन गई।  अपने शुरूआती इंटरव्यू में मौसमी ने बताया था कि वह 18 साल की उम्र में एक बेटी की मां बन गई थी। तब डॉक्टर ने मुझे कहा था कि मेरे नर्सिंग होम में पहली बार एक बेबी ने बेबी को जन्म दिया। 

एक इंटरव्यू के दौरान मौसमी ने बताया कि जब  फिल्म रोटी कपड़ा और मकान' के समय वह प्रेग्नेट थीं बावजूद इसके मैनें रेप सरवाइवर तुलसी का किरदार निभाया था। इसकी शूटिंग के दौरान काफी मुश्किल हुई थी। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी।  लेकिन आखिरकार उन्होंने इस किरदार को भी बखूबी से निभाया। रोटी कपड़ा और मकान के लिए मौसमी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फ़िल्म फेयर पुरस्कार का नामांकन मिला। 

मौसमी चटर्जी की मसहूर फिल्मे-

मौसमी की कुछ अन्य सुपरहिट फ़िल्मों में कच्चे धागे, जहरीला इंसान, स्वर्ग नरक, फूल खिले है गुलशन गुलशन, मांग भरो सजना, ज्योति बने ज्वाला, दासी, अंगूर,घर एक मंदिर, घायल, संतान, जल्लाद, करीब, ज़िंदगी  रॉक्स आदि हैं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?