बोल्ड और सेंसटिव विषयों पर फिल्म बनाने वाले महेश भट्ट आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड को अर्थ और सारांश जैसी फिल्म देने वाले महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को मुबंई में हुआ था। महेश भट्ट जितना ही अपनी फिल्मों के विषय और उसे दर्शाने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं उतना ही अपनी कंट्रोवर्सी के लिए भी। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे ही कुछ विवाद जिनसे वो हमेशा घिरे रहते हैं।
मुस्लिम मां की नाजायज औलाद
मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट चर्चा में आ गए थे। अपनी निजी बातों को बताते हुए उन्होंने कहा था कि 'मुझे नहीं पता मैं कैसा पिता हूं। मैंने अपने पिता को नहीं देखा इस लिए इस बात का अनुभव नहीं है कि पिता का क्या रोल होता है। मैं एक मुस्लिम मां की नाजायज औलाद हूं। जिन्होंने मुझे अकेले पाला।' उनके इस बयान की चर्चा काफी दिनों तक फिल्म जगत की सुर्खियों में चलती रही।
अपनी ही बेटी से ही करना चाहते थे शादी
महेश भट्ट की कॉन्ट्रोवर्सी में सबसे ज्यादा चर्चा होती है उनके और उनकी पहली पत्नि किरन से उनकी बेटी पूजा भट्ट को लेकर। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था की अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते। इस बयान ने लोगों को चौका दिया था और लोग बाप-बेटी के रिश्ते पर सवाल उठाने लगे थे। उनके इस बयान से पूरे बॉलीवुड में भी चर्चा गर्म हो गई थी।
जब मैग्जीन के लिए किया था स्मूच
महेश भट्ट के इसी चर्चा के बीच उनकी और उनकी बेटी पूजा भट्ट की एक और फोटो सामने आई थी। एक नामचीन मैग्जीन के कवर फोटो के तौर पर खिंचवाई गई इस फोटो में महेश भट्ट अपनी बेटी को स्मूच करते दिखाई दिए थे। उनके इस विवादित फोटो के बाद लोगों ने पूजा भट्ट को भी काफी बोर्ड का टाइटल दे दिया था।
पिता और बेटे के बीच रिश्ते सही नहीं
महेश भट्ट के बड़े बेटे राहुल से उनकी रिश्ते की बात करें तो वो कुछ खास नहीं है। महेश भट्ट ये मानते हैं कि बाप-बेटे के रिश्ते में आज भी खटास है जो कभी खत्म नहीं हुए। 1970 के दशक में महेश भट्ट का अफेयर परवीन बॉबी से हुआ और पहली पत्नी किरन और उनके बीच दरार आ गई।
जब परवीन के साथ उनके रिश्ते खराब हुए तो उन्होंने सोनी राजदान से शादी कर ली। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट, रोजी राजदान के ही बच्चे हैं।
बॉलीवुड को आशिकी, जख्म, अर्थ, सड़क, सारांश, राज, दिल है कि मानता नहीं, जिस्म, हमारी अधूरी कहानी, हम है राही प्यार के और मर्डर जैसी फिल्में महेश भट्ट ने ही दी है। जल्द ही बड़े पर्दे पर एक बार फिर से महेश भट्ट की फिल्म जलेबी रिलीज होगी।