लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब चप्पल पहन स्टेज पर पहुंचे थे अरिजीत सिंह, सुने दिल छूने वाले मीठे गाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2018 13:07 IST

बॉलीवुड में अपने गानें से लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है।  

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल: बॉलीवुड में अपने गानें से लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है।  25 अप्रैल साल 1987 में वेस्ट बंगाल के मुर्शिदाबाद सिटी में अरिजीत का जन्म हुआ था । आज वह अपने मीठे सुर और शानदार गायिकी के लिए जाने जाते हैं। अरिजीत का पहला गाना 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' था। इस गाने के रिलीज ने अरिजीत को रातो ही रात स्टार बना दिया था जिसके बाद से एक के बाद एक गाने ने सभी को दीवाना किया है।

पहला ऑफर

साल 2005 में एक म्यूजिक रियेलिटी शो से अरिजीत ने अपने किरयर की शुरुआत की थी। इस रियेलिटी शो में उन्होंने अपने गाने की छाप इस कद्र छोड़ी की कि संगीतकार शंकर महादेवन उनसे खासा काफी प्रभावित हुए। अरिजीत सिर्फ टॉप 5 तक ही पहुंच पाए थे फिर शो से बाहर हो गए पर शंकर महादेवन ने उनके साथ काम करने की ठान ली थी और  फिर फिल्म हाई स्कूल म्यूजिकल टू के एल्बम में एक गाना ऑफर किया था और फिर इस एक ऑफर ने उनकी जिंदगी को बदल दिया। 

चप्पल पहन कर पहुंचे थे स्टेज

कहा जाता है एक शो के दौरान जब उनको अवार्ड देने के लिए उनका नाम अनाउंस किया गया था तब वह सो रहे थे। लेकिन सबसे खास बात ये थी उस समय वह स्टेज पर पहुंते थे तो कैजुअल शर्ट और चप्पल पहनकर ही स्टेज पर पहुंच गए। जिसके बाद वह अपने इस स्टाइल के साथ छा गए थे।

सलमान ये लिया पंगा

अरिजीत जिस शो में चप्पल पहन कर पहुंते थे उसको सलमान खान ने होस्ट किया था। कहते हैं सलमान को अरिजीत का ये तरीका सलमान खान को पसंद नहीं आया और उन्होंने उनसे पूछा कि क्या आप सो रहे थे तो अरिजीत ने जवाब दिया कि आप लोगों ने सुला दिया। बस अरिजीत की यही गलती उनपर भारी पड़ गई और इस गलती के लिए उन्हें सलमान से सरेआम माफी मांगनी पड़ी लेकिन सलमान ने अरिजीत को उनके लिए गाने से बैन कर दिया था।

की हैं दो शादियां

अरिजीत की दो शादियां हुई हैं। पहली शादी उनकी  रियेलिटी शो के दौरान मिली अपनी को कन्टेस्टेंट से की पर दोनों की आपस में बनी नहीं और ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। जिसके बाद साल 2014 में उन्होंने फिर से  अपनी बचपन की सहेली से शादी कर ली। बता दें दी वो पहले से ही शादीशुदा थीं पर फिर भी अरिजीत से शादी की। 

सुने गानें

टॅग्स :अरिजीत सिंहबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीइस सफर को यहीं समाप्त कर रहा हूं?, सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह ने लिखा भावुक पोस्ट, आखिर क्यों लिया फैसला?

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?