प्रियंका चोपड़ा की स्मोकिंग पिक पर फैन ने बिपाशा से पूछा आप भी पीती हैं सिगरेट, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 25, 2019 12:05 PM2019-07-25T12:05:36+5:302019-07-25T12:05:36+5:30
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन शुरू किया है। इसी सेशन के दौरान बिपाशा से एक फैंस ने सिगरेट को लेकर सवाल पूछा जिस पर वह भड़क गई हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फोटो हाल ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस फोटो में एक्ट्रेस सिगरेट पीती नजर आई थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस जमकर ट्रोल भी हुई थीं। अब इस पर बिपाशा बसु ने अपनी राय पेश की है।
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन शुरू किया है। इसी सेशन के दौरान बिपाशा से एक फैंस ने सिगरेट को लेकर सवाल पूछा जिस पर वह भड़क गई हैं। दरअसल एक फैंन ने बिपाशा पूछा क्या आप सिगरेट पीती हैं।
इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं हमेशा अपने आसपास के लोगों को भी स्मोक नहीं करने की सलाह देती हूं। बिपाशा हेल्थ को लेकर काफी सजग रहती हैं।हाल ही में जब करण सिंह ग्रोवर ने सिगरेट के साथ एक फोटो शेयर की थी तो बिपाशा ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा था- नो स्मोकिंग प्लीज।
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने लाइव चैट के दौरान अपनी आगामी फिल्म के बारे में भी खुलासा किया है। एक फैंन के सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह जल्द आदत फिल्म में नजर आएंगी। बिपाशा की समय से बॉलीवुड से दूर हैं। वैसे एक्ट्रेस कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब फैंस एक्ट्रेस के एक बार फिर से पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।