लाइव न्यूज़ :

4 साल बाद बिपाशा बसु की वापसी पर फिर लगा ग्रहण, इस एक्ट्रेस को किया था रिप्लेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 13, 2019 11:54 IST

बंगाली बाला बिपाशा बसु की 2015 से कोई फिल्म नहीं आई है,बिल्लो रानी की कमबैक की खबरें तो बीच-बीच में आती रहती हैं, लेकिन बात आगे ही नहीं बढ़ पाती है

Open in App

बंगाली बाला बिपाशा बसु की 2015 से कोई फिल्म नहीं आई है. बिल्लो रानी की कमबैक की खबरें तो बीच-बीच में आती रहती हैं, लेकिन बात आगे ही नहीं बढ़ पाती है. गत दिनों खबर आई थी कि बिपाशा 1964 की सुपरहिट फिल्म 'वो कौन थी' के रीमेक में नजर आ सकती हैं, लेकिन यह फिल्म भी अब डिब्बाबंद हो गई है. ऐसे में बिपाशा की वापसी पर फिर एक बार ग्रहण लग गया है.

फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी के बाद उनके कारोबारी सहयोगियों ने मनोज कुमार और साधना स्टारर फिल्म 'वो कौन थी' की रीमेक के राइट्स बचाए रखने के लिए तमाम तरह की जद्दोजहद की लेकिन इन राइट्स के बदले में जो वादे इन लोगों किए थे, वे पूरे नहीं हो सके और फिल्म डिब्बाबंद हो गई. ताजा खबरों के मुताबिक ओरिजनल फिल्म के मेकर्स ने 'वो कौन थी' के रीमेक राइट्स वापस ले लिए हैं. बता दें कि निर्माता एन एन सिप्पी की फिल्म 'वो कौन थी' हिंदी की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है.

पिछले साल 24 जुलाई को फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और उनके साथी नमित कपूर ने इसके रीमेक के राइट्स खरीदे थे. फिल्म में साधना वाले रोल के लिए ऐश्वर्या राय ने हां भी कर दी थी लेकिन फिर प्रेरणा और ऐश्वर्या के बीच हुई कथित अनबन के चलते फिल्म बिपाशा के हाथ में लगी थी. पृथ्वी पिक्चर्स के परवेश सिप्पी के मुताबिक प्रेरणा अरोड़ा और नमित कपूर को पिछले साल हुए करार में किए गए वादे पूरे करने के सारे मौके बेकार हो चुके हैं.

लिहाजा उनके पास अब इस करार को रद्द करने के अलावा दूसरा चारा नहीं बचा है. परवेश ने इस करार को रद्द करने की नोटिस दोनों को भेज दी है और इस बारे में आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है. बता दें कि बिपाशा आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थी.

टॅग्स :बिपाशा बसु
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुझे गहरा खेद, बिपाशा बसु के शरीर पर टिप्पणी, मृणाल ठाकुर ने माफी मांगी, फैंस ने लगा दी क्लास

बॉलीवुड चुस्कीडिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम संग प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज, कहा- उन्होंने बिपाशा बसु को मुझसे दूर नहीं किया

बॉलीवुड चुस्कीBipasha Basu: बिपाशा बसु की बेटी देवी के के हृदय में थे दो छेद, तीन माह की आयु में सर्जरी करानी पड़ी

बॉलीवुड चुस्कीबिपाशा बसु ने शेयर किया बेटी का चेहरा, पिंक ड्रेस में क्यूट अंदाज हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीBipasha Basu Welcomes Baby Girl: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बने पेरेंट्स, दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?