लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: ड्राइवर ने गुंडों से बचाई थी बिपाशा बसु की जान, कंडोम एड के विवाद से लेकर जानें कुछ अनसुनी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2019 11:49 IST

Happy Birthday Bipasha Basu( बिपाशा बसु बर्थडे ):7 जनवरी 1978 को नई दिल्ली के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मीं बिपाशा बासु तीन बहनों में दूसरे स्थान पर हैं।

Open in App

मॉडल और एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। बिपाशा बसु फिल्मों में आने से पहले सुपरमॉडल रह चुकी हैं। हिंदी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा सफल हॉरर फिल्में देने वाली बिपाशा बासु का नाम सुनते ही फिल्म 'राज' में निभाए गए संजना धनराज का डर से लड़ता किरदार आंखों के सामने नजर आ जाता है। बिपाशा मे पर्दे पर हर तरह के किरदार को निभाया है।  7 जनवरी 1978 को नई दिल्ली के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मीं बिपाशा बासु तीन बहनों में दूसरे स्थान पर हैं। उनके परिवार में उनकी एक बड़ी बहन बिदिशा और छोटी बहन विजेता हैं।  आइए जानते हैं बिपाशा के जीवन के कुछ अनुसुने किस्से-

जब ड्राइवर ने बचाई जान

बिपाशा बसु ने खुद बताया है कि जब वह  स्ट्रगल के दौर में थीं तो एक बाद वह फैशन शो के बाद देर रात अपने घर लौट रही थी। तभी कुछ गुंडों ने उनकी कार का पीछा किया था।   बिपाशा कहती हैं कि- कैब के ड्राइवर ने तुरंत कार की स्पीड बढ़ाई और उन गुंडों को चकमा दे दिया। उन दिनों पेजर हुआ करते थे। ड्राइवर ने मेरे पीजी के मालिक को फोन किया। इसके बाद वह मुझे घर ले गए। इस घटना के कुछ दिन बाद मैं ब्रीच कैंडी स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई थी।  

विनोद खन्ना अपने बेटे अक्षय के साथ लॉन्च करना चाहते थे बिपाशा को

प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद बिपाशा को विनोद खन्ना ने अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'हिमालयपुत्र' में लॉन्च करने का फैसला किया लेकिन अपनी कम उम्र के कारण बिपाशा ने किरदार निभाने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने 2001 में अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में आगाज किया। फिल्म में वह अक्षय कुमार की सह कलाकार थीं। 'अजनबी' में बिपाशा नकारात्मक भूमिका में दिखाई दीं। प्रतिभा की धनी बिपाशा को फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार श्रेणी में नामांकित किया गया। 

ब‌िपाशा बासु के अफेयर

फिल्म जगत में बिपाशा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा और मीडिया में उनकी प्रेम कहानी कई बार सुर्खियों में रही। फिल्म 'राज' से शुरू हुआ उनके करियर के शुरुआती दौर में ही उनका नाम अभिनेता डीनो मारिया के साथ जुड़ा। डीनो के साथ वह कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें 'राज', 'गुनाह', 'रक्त ' फिल्में शामिल हैं। लेकिन इन दोनों की जोड़ी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों कुछ ही दिन बाद अलग हो गए। डीनो के बाद बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा। दोनों की सफल जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती थी और दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया और दोनों अलग-अलग हो गए। 

इस कड़ी में अगला नाम हरमन बावेजा का है जिनके साथ बिपाशा की सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन शादी तक पहुंचते पहुंचते बिगड़ गयी और बिपाशा फिर से अकेली हो गईं। इसके बाद राणा दग्गुबत्ती और करण सिंह ग्रोवर का नाम आता है। बिपाशा ने करण के साथ हॉरर फिल्म आलोन में काम किया था, जहां सेट के बाद दोनों कई जगह घूमते हुए दिखाई दिए थे। जिसके कुछ दिनों बाद बिपाशा ने कई बार सोशल नेटवर्किं ग साइट्स पर अपनी और करण की तस्वीरें पोस्ट की और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। 

बिपाशा के कंडोम एड का विवाद

हाल ही में बिपाशा और करण ने एक कंडोम एड शूट किया था जिसपर खासा विवाद हुआ था। बिपाशा ने इस ऐड का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और लिखा था, "हमारा देश एक ऐसा देश है जो जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है। हमारे समाज में अब भी सेक्स और कंडोम को लेकर असंगतियां हैं। बस वास्तविकता को नहीं मानते हैं। चलिए बात करते हैं और पढ़ते हैं और सीखते हैं उन चीजों के बारे में जिनके साधारण से इस्तेमाल से बचाव किया जा सकता है।"

वह ब्रांड और उत्पादों की एक प्रमुख सेलिब्रिटी एंडोसर्स है, और बिपाशा नारीवाद और पशु अधिकार जैसे मुद्दों के बारे में बड़ी मुखरता से अपनी बात रखने वाली व्यक्ति के रूप में जानी जाती हैं।

टॅग्स :बिपाशा बसुबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

बॉलीवुड चुस्कीShahrukh Khan Birthday: आज हैं शाहरुख खान का बर्थडे, टीवी से शुरु किया करियर और बन गए बॉलीवुड के बादशाह, जानिए

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

भारत'उनका जीवन याद दिलाता है विनम्रता और कड़ी मेहनत...', पीएम मोदी ने ‘मिसाइल मैन’ को किया याद

भारतMamata Banerjee Wished Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने याद किए 1984 के दिन...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया