लाइव न्यूज़ :

बिपाशा बसु बनी मां, करण सिंह ग्रोवर से शादी के 6 साल बाद बच्ची को दिया जन्म, देखें पहली झलक

By अनिल शर्मा | Updated: November 12, 2022 16:06 IST

करण ने की बिपाशा से मुलाकात 'अलोन' के सेट पर हुई थी। दोनों ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली थी। गौरतलब है कि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैंबॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बिपाश ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाश बसु मां बन गई हैं। शनिवार (12 नवंबर) को बिपाशा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने पिछले दिनों कहा था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थे। मालूम हो कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। बिपाशा (43) और करण (40) ने 2016 में शादी की थी।

पिछले कई दिनों से बिपाशा के गर्भवती होने की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं, जिसकी 16 अगस्त को दंपति ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की। दंपति ने एक संयुक्त बयान में कहा था, ‘‘एक नया दौर, नयी रोशनी... हमें पहले से अधिक पूर्ण बना रही है। हमने जीवन का सफर अलग-अलग शुरू किया था, फिर हम मिले और तभी से साथ हैं। केवल दो लोगों के लिए इतना प्यार थोड़ा अधिक था, इसलिए जल्द हम दो से तीन होने जा रहे हैं।’’

बच्ची के जन्म से पहले ही बिपाशा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू के में कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। मीडिया से बातचीत में बिपाशा ने कहा- 'जब भी बच्चे की बात आती थी, तो वो और करण हमेशा चाहते हैं कि घर पर बेटी का जन्म हो।

करण ने की बिपाशा से मुलाकात 'अलोन' के सेट पर हुई थी। दोनों ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली थी। गौरतलब है कि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले करण ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम के साथ शादी की थी। हालांकि दोनों शादियां कुछ ही समय बाद टूट गईं। 

टॅग्स :बिपाशा बसुकरण सिंह ग्रोवर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुझे गहरा खेद, बिपाशा बसु के शरीर पर टिप्पणी, मृणाल ठाकुर ने माफी मांगी, फैंस ने लगा दी क्लास

बॉलीवुड चुस्कीडिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम संग प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज, कहा- उन्होंने बिपाशा बसु को मुझसे दूर नहीं किया

बॉलीवुड चुस्की'फाइटर' के विलेन की बॉडी देख छूट जाएंगे पसीने, ऋतिक संग फाइट सीन्स में दिखा खूंखार अंदाज

बॉलीवुड चुस्कीBipasha Basu: बिपाशा बसु की बेटी देवी के के हृदय में थे दो छेद, तीन माह की आयु में सर्जरी करानी पड़ी

बॉलीवुड चुस्कीबिपाशा बसु ने शेयर किया बेटी का चेहरा, पिंक ड्रेस में क्यूट अंदाज हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?