लाइव न्यूज़ :

रानू मंडल के जीवन पर बनेगी फिल्म, ये एक्ट्रेस निभाएगी लीड रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2019 11:44 IST

Ranu Mondal Biopic Movie: रानू मंडल आज किसी पहचना की मोहताज नहीं हैं। अपने गाने के कारण वह फैंस के दिलों में घर कर चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे रातोंरात छा जाने वाली रानू मंडल से आज भला को वाकिफ नहीं है। आज रानू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

लता मंगेशकर के फेमस गाने एक प्यार का नगमा है को गाकर रातोंरात छा जाने वाली रानू मंडल से आज भला को वाकिफ नहीं है। आज रानू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कोलकाता स्टेशन पर गाने वाली रानू की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। ऐसे में खबरों की मानें को रानू की जिंदगी पर आधारित फिल्ममेकर ऋषिकेश मंडल फिल्म बनाने जा रहे हैं।

मिडडे की खबर के अनुसार ऋषिकेश रानू के जीवन से प्रेरित फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को भी फाइनल कर लिया गया है। कहा जा रहा है। रानू मंडल की इस बायोपिक में साउथ की जानी मानी अभिनेत्री सुदीप्ता चक्रवर्ती  को अपोच किया गया है।

इस को सुदीप्ता ने कंफर्म भी कर दिया है। सुदीप्ता ने इस पर कहा है कि मुझे रानू मंडल पर फिल्म ऑफर की गई है। लेकिन फिलहाल मुझे स्क्रिप्ट नहीं मिली है। ऐसे में स्क्रिप्ट मिलने के बाद ही मैं तय करूंगी की मैं फिल्म करूंगी की नहीं।

पत्रकार से डायरेक्टर बनें ऋषिकेश फिल्म को बनाएंगे ये लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही इस फिल्म का नाम प्लेटफॉर्म सिंगर रानू मंडल रखा गया है। फिल्म में रानू के रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड में कदम रखने तक के सफर को दिखाया जाएगा।

रानू ने हिमेश की फिल्म हैपी हार्डी ऐंड हीर के लिए तेरी मेरी कहानी गाना गाया है। जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने के बाद रानू मंडल के और भी कई गाने और रिकॉर्डेड वीडियो सामने आए हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो रहे हैं। इस गाने की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टॅग्स :रानू मंडल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरानू मंडल की बायोपिक के निर्देशक का खुलासा- कुछ ऐक्टर्स को उनका किरदार निभाना अपमानजनक लगा

बॉलीवुड चुस्कीरानू मंडल की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, अभिनेत्री इशिका डे निभायेंगी मुख्य किरदार

बॉलीवुड चुस्कीम्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की फिल्म Happy Hardy and Heer का बोरिंग ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीFlashback 2019: 2019 में इन सेलेब्स का जमकर उड़ा मजाक, रानू मंडल से लेकर प्रियंका चोपड़ा पर बने मीम्स

ज़रा हटकेसोशल मीडिया पर साल 2019 में सबसे ज्यादा वायरल हुए ये लोग, जानिए टॉप 5 में कौन हैं शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?