Flashback 2019: 2019 में इन सेलेब्स का जमकर उड़ा मजाक, रानू मंडल से लेकर प्रियंका चोपड़ा पर बने मीम्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 25, 2019 12:22 PM2019-12-25T12:22:33+5:302019-12-26T12:57:10+5:30

सेलेब्स अपने अतरंगे अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहे। मीम्स ने इस साल लोगों को खूब हंसाया। यूजर्स ने फिल्मी सितारों पर भी खूब मीम्स बनाए। आइए देखते हैं कौन से थे वो मीम्स।

flashback 2019 from ranu mandal to priyanka chopra look here are top memes of 2019 | Flashback 2019: 2019 में इन सेलेब्स का जमकर उड़ा मजाक, रानू मंडल से लेकर प्रियंका चोपड़ा पर बने मीम्स

Flashback 2019: 2019 में इन सेलेब्स का जमकर उड़ा मजाक, रानू मंडल से लेकर प्रियंका चोपड़ा पर बने मीम्स

Highlightsसाल 2019 के खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। इस साल कई ऐसी चीजें हुईं जो फैंस को हमेशा के लिए याद रहेंगी

साल 2019 के खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। इस साल कई ऐसी चीजें हुईं जो फैंस को हमेशा के लिए याद रहेंगी। इसी लिस्ट में शामिल हैं सेलेब्स के वायरल हुए मीम्स। इस साल कई सेलेब्स का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया। उन पर काफी मीम्स भी बनें।

ये सेलेब्स अपने अतरंगे अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहे। मीम्स ने इस साल लोगों को खूब हंसाया। यूजर्स ने फिल्मी सितारों पर भी खूब मीम्स बनाए। आइए देखते हैं कौन से थे वो मीम्स।

रानू मंडल

इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं रानू मंडल। एक प्यार का नगमा है गाने से प्रसिद्ध पाने वाली रानू मंडल अपने मेकअप के कारण जमकर ट्रोल हुईं।  रानू मंडल के अजीब से मेकअप वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

जेसीबी

जेसीबी की खुदाई की फोटो सोशल मीडिया में तब चर्चा में आई जब सनी लियोन इसके साथ नजर आईं। सनी लियोन ने जैसी ही ये फोटो शेयर की ट्विटर पर वह ट्रेडिंग में आ गई थी।  सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स बनाने लगे।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 2019 में रणवीर का विचित्र वाला अंदाज फैंस को खूब देखने को मिला।लेकिन रणवीर जब आइफा अवॉर्ड में पहुंचे तो वह सोशल मीडिया पर छा गए। चोटी करके छड़ी लेकर रणवीर पहुंचे थे, जिसके बाद उनके ऊपर जमकर मीम्स बनें थे।

प्रियंका चोपड़ा

जब मेट गागा 2019 में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की तो हर कोई हैरान रह गया। प्रियंका बहुत ही विचित्र से लुक में पहुंची थीं। प्रियंका अपने लुक के काऱण जब सोशस मीडिया पर ट्रोल हुई थी। फैंस ने तरह तरह के मीम्स बनाकर एक्ट्रेस की मजाक बनाई थी। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हमेशा बेहतीन ड्रेसअप के लिए जानी जाती हैं। लेकिन 2019 में वह भी जमकर ट्रोल हुई हैं। 2019 मे जब दीपिका पर्पल कलर की ड्रेस पहनकर आईफा पहुंची तो फैंस ने उनकी ड्रेस की तुलना पेछा से कर दी थी। दीपिका पर काफी मीम्स बने थे।


 

Web Title: flashback 2019 from ranu mandal to priyanka chopra look here are top memes of 2019

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे