लाइव न्यूज़ :

सेना के जवान की पत्नी के आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर मुश्किल में एकता कपूर, कोर्ट ने जारी किया समन, 8 फरवरी को होना पड़ेगा हाजिर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2021 20:19 IST

वेब सीरीज 3-एक्स सीजन-2 के प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर की मुश्किलें बढ गई है। बेगूसराय कोर्ट ने दोनों को 8 फरवरी तक न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर परेशानी में आ गई है।बेगूसराय कोर्ट ने फिल्म निर्माता एकता कपूर को कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन भेजा है।ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित होने वाली इस वेब सीरीज में सेना के जवानों की पत्नियों का अपमान किया गया है।

पटना,2 फरवरीबिहार के बेगूसराय कोर्ट के द्वार फिल्म निर्माता एकता कपूर को 8 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया है। फिल्म निर्माता पर भारतीय सेना के जवानों और उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक सीरीज बनाने का आरोप है। वेब सीरीज 3-एक्स सीजन-2 के प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर को व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम कोर्ट ने दोनों को 8 फरवरी तक न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

बेगूसराय की अदालत के न्यायधीश राजीव कुमार ने बरौनी थाना के सिमरिया आदर्श ग्राम निवासी भूतपूर्व सैनिक परिवादी शंभु कुमार की ओर से दाखिल परिवाद पत्र संख्या 524 (सी)/ 2020 पर सुनवाई करते हुए 3-एक्स सीरीज के सीजन 2 के प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर पर गंभीर धाराओं में संज्ञान लेते हुए न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। 

परिवादी शंभू कुमार ने बालाजी फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर पर आरोप लगाया है कि उसने अपने 3-एक्स सीजन 2 सीरीज में भारतीय सेना के कार्यरत सैनिक और उनकी पत्नी के चरित्र पर गलत ढंग से कहानी को फिल्माया है। जिससे परिवादी समेत अन्य भूतपूर्व सैनिक को काफी अपमान और लज्जा का सामना करना पड़ा। प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर ने अपने सीरीज 3-एक्स सीजन 2 में दिखाया है कि जब भारतीय सेना के सैनिक अपने ड्यूटी में देश के बॉर्डर पर रहते हैं तो उनकी पत्नी गैर मर्दों के साथ अपना गलत संबंध रखती है और इस दौरान अपने पति के वर्दी को भी गैर मर्दों को पहनाती हैं।

इस मामले में परिवादी शंभु कुमार के अलावा भूतपूर्व सैनिक राजाराम पोद्दार और अरुण कुमार सिंह ने भी न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपनी गवाही दी। परिवादी की ओर से अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बहस की। परिवादी की ओर से अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बहस की। शोभा कपूर एकता की मां हैं। परिवादी ने आरोपित दोनों फिल्म प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज में भारतीय सेना में कार्यरत सैनिक और उसकी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक दृश्य को फिल्माया है, जिससे परिवादी समेत सभी भूतपूर्व सैनिक आहत हैं। न्यायालय ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 500 एवं 504 के तहत संज्ञान लिया है।

टॅग्स :एकता कपूरबिहारकोर्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल