Bigg Boss 13: कुछ इस अंदाज में घर में पहले दिन नजर आएंगे सिद्धार्थ-रश्मि, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 27, 2019 11:54 AM2019-09-27T11:54:40+5:302019-09-27T11:54:40+5:30
बिग बॉस सीजन 13 की शुरुआत 29 सितंबर रात 9 बजे होगा, 29 सितंबर की रात शो के कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा होगा।
बिग बॉस 13 का आगाज 29 सितंबर से होने वाला है। हर किसी की निगाहें इस शो पर टिकी हुई हैं। शो फैंस के बीच खासा पसंद किया जाता है। इस बार शो 9 बजे की जगह रात 10.30 बते से आएगा। इस कारण से भी फैंस समझ गए हैं कि उनको हॉटनेस का तड़का मिलने वाला है। शो के शुरू होने से पहले इस प्रतियोगियो के नाम और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
हाल ही में एक फोटो वायरल हुई है। इस फोटो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं। दोनों फोटो में बने ठने नजर आ रहे हैं। दरअसल ये फोटो बिग बॉस से लीक हुई है। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
लेकिन फोटो को देखर ऐसा लग रहा है कि रश्मि और सिद्धार्थ दोनों एक सोफो पर बैठे नजर आ रहे हैं जो बिग बॉस के घर के अंदर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर के अंदर की ये फोटो है दोनों कुछ इस अंदाज में शो में नजर आएंगे। सिद्धार्थ जहां व्हाइट कोर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं, रश्मि रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं।
खबरों की मानें को दोनों शो का हिस्सा बनने वाले हैं। रश्मि ने शो के लिए तगड़ी रकम ली है।वो शो की सबसे महंगी प्रतियोगी हैं। खबर है कि उन्होंने बिग बॉस के घर में रहने के लिए 1.2 करोड़ रुपये दिया जा रहा है।