लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 13' में होगा बड़ा बदलाव, शो में नहीं होगी इन लोगों की एंट्री

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2019 11:01 IST

बिग बॉस 13 में बड़ा बदलाव करने की मेकर्स सोच रहे हैं। हालांकि इस पर अभी आधाकारिक मुहर नहीं लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 में कोई भी कॉमनर्स फैंस को देखने को नहीं मिलेगा13वां सीजन शो का लोनावाला की जगह गोरेगांव में शूट किया जाएगा

बिग बॉस 13 की लोकेशन में इस बार बदलाव होने जा रहा है। 13वां सीजन शो का लोनावाला की जगह गोरेगांव में शूट किया जाएगा। इस बार शो का कान्सेप्ट बदलते हुए मेकर्स ने फैसला लिया है कि कॉमनर्स सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कॉमनर्स शो का हिस्सा बनेंगे या फिर नहीं। लेकिन 12वे सीजन की खराब टीआरपी के कारण ये फैसला हो सकता है।  सेलेब्रिटी और कॉमनर्स की थीम पर बेस्ड शो के कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करने में फेल हो गए थे। दोनों ही  कोई खास फैंस को मसाला नहीं दे पाए। ऐसे में ये मेकर्स का बड़ा बदलाव हो सकता है।

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक कॉमनर्स को ड्रॉप करने फैसला पिछले साल बिग बॉस 12 के फ्लॉप होने के बाद लिया गया है सीजन 12 में कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स के सलेक्शन पर काफी सवाल उठे थे। ऐसे में मेकर्स अपने पुराने स्टाइल पर लौट रहा है। जिसमें केवल सेलेब्स ही शो का हिस्सा होंगे।

फैंस को शुरू में तो शो के सेलेब्रिटी और कॉमनर्स की थीम काफी पसंद आई थी। लेकिन धीरे धीरे प्रतियोगियों का रवैया फैंस को खराब लगने लगा और शो की टीआरपी गिरती जा रही है। वहीं, जल्द ही सीजन 13 शुरू होने वाला है। 12वां सीजन टीवी की बहू दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने जीता था। जबकि श्रीसंत फर्स्ट रनर अप रहे थे।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस