एक्ट्रेस पायल रोहतगी को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के पिता मोतीलाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया। हालांकि कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने इस गिरफ्तारी को गलत करारा था। अब पायल के समर्थन में कोएना मित्रा आई हैं।
पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में पायल ने एक विवादित टिप्पणी की जिससे वह हिरासत में ले ली गईं। लेकिन पायल के सपोर्ट में बिग बॉस की पूर्ण प्रतियोगी और एक्ट्रेस कोएना मित्रा उतर आई हैं।
कोएना ने पायल के पक्ष में ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। कोएना ने पायल के ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा है कि एक घंटे के लिए अपना नाम बदलकर हाफिज सईद रख लोष इसके बाद कांग्रेस आपको सैल्यूट करेंगी। शर्म करो कांग्रेस सरकार।
पायल रोहतगी की टीम ने ट्विटर पर खुद बताया है कि, मॉडल को राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ट्वीट में कहा गया है, गूगल से सूचना लेकर मैंने एक वीडियो मोतीलाल नेहरू पर बनाई थी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मजाक है।
पायल ने अपने विरुद्ध बूंदी के सदर थाने में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज प्रकरण को लेकर स्थानीय डीजे कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।