लाइव न्यूज़ :

BB13: देर रात घर से बेघर हुआ ये प्रतियोगी, फैंस को जानकर लगेगा झटका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 31, 2019 15:07 IST

सलमान ने बताया था कि बिग बॉस द्वारा देर रात किसी को घर से बाहर किया जाएगा। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर कौन इस हफ्ते घर से बाहर होगा।

Open in App

बिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है घर के अंदर नए नए घमासान देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर किसी ना किसी की तकरार हर रोज देखने को मिल ही जाती है। घरवालों के बदलते रिश्तों का दौर यहां देखने को मिल रहा है। इस सबसे खुद घरवाले भी कभी कभी परेशान देखे जाते हैं। वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने घरवालों को बता दिया था कि छह में से तीन लोगों को सबसे कम वोट मिले हैं।

ये तीन लोग शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली हैं। इसके साथ ही सलमान ने बताया था कि बिग बॉस द्वारा देर रात किसी को घर से बाहर किया जाएगा। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर कौन इस हफ्ते घर से बाहर होगा।

बिग बॉस से जुड़ी हर खबर देने वाले द खबरी ट्विटर हैंडल ने इस बात की जानकारी दी है कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा।  द खबरी की खबर के अनुसार अरहान खान घर से बाहर हो चुके हैं। हालांकि हम इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

यानि अरहान दूसरी बार भी घर से बाहर हो गए हैं। अरहान बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आए थे। घर में आते ही अरहान ने रश्मि को प्रपोज किया था, इसके बाद शो के दौरान ही खुलासा हुआ था कि अरहान के बच्चा पहले से है।

इस बारे में खुलासा खुद सलमान खान ने किया था। इस खुलासे के बाद अरहान और रश्मि के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद जो भी मेहमान घर में गए रश्मि को आगाह किया था।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्कीव्हाइट शॉर्ट ड्रेस में शहनाज गिल का किलर लुक, तस्वीरें ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

टीवी तड़काहिमांशी खुराना का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक, खास अंदाज में मनाया वेकेशन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मि देसाई ने शिमरी ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फोटोशूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?