लाइव न्यूज़ :

Sapna Choudhary Song Viral: जब रवि किशन संग मिलकर स्टेज पर सपना चौधरी ने ढाया कहर, अदाएं कर देंगी दीवाना

By अमित कुमार | Updated: June 24, 2020 13:07 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों सपना चौधरी का 'यार तेरा चेतक पे चले' गाना धूम मचा रहा है। इस गाने में सपना के साथ रवि किशन भी धमाकेदार डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में सपना चौधरी भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। फैंस के बीच सपना और रवि किशन का यह डांस तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं।

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी बड़ी मात्रा में है। यही वजह है कि फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं। रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है।

इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में सपना चौधरी भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। फैंस के बीच सपना और रवि किशन का यह डांस तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। गाने में सपना के एक-एक स्टेप को रवि किशन कॉपी करते नजर आ रहे हैं। 

'यार तेरा चेतक पे चले' गाने पर सपना का जबरदस्त डांस

वीडियो में हरियाणवी गाने 'यार तेरा चेतक पे चले' पर सपना और रवि जमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो किसी प्रोग्राम के दौरान का लग रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने हरियाणवी के अलावा कई भोजपुरी गानों पर भी परफॉर्म किया। 

मां के साथ डांस का वीडियो वायरल

इससे पहले सपना चौधरी का एक और गाना 'गजबन पानी ने चली' वायरल हुआ था। इस वीडियो में सपना चौधरी ने पैंट और शर्ट पहना हुआ है, वहीं उनकी मां सूट में दिख रही हैं। सुपरहिट गाने 'गजबन पानी ने चली' पर अपनी डांस से दोनों मां-बेटी की जोड़ी धमाल कर रही हैं। सपना चौधरी के हिट गानों की लिस्ट में शुमार यह गाना फैंस के बीच आज भी पहली पसंद बनी हुई है। यू-ट्यूब पर अब तक इस गाने को 250 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

टॅग्स :रवि किशनसपना चौधरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!