लाइव न्यूज़ :

20 दिनों से बिना घर गए काम करने वाले सिक्योरिटी गाडर्स से मिलीं कॉमेडियन भारती सिंह, बांटा अष्टमी का प्रसाद

By अमित कुमार | Updated: April 1, 2020 19:47 IST

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बिल्डिंग में काम करने वाले स्टाफ के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारती ने बुधवार को अष्टमी पूजा के मौके पर प्रसाद बांटकर उनका आभार जताया।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को 1637 पहुंच गयी है।

लॉकडाउन के बावजूद देश में कई ऐसे लोग मौजूद हैं जो दिन रात ड्यूट कर रहे हैं। डॉक्टर्स, पुलिस और मीडियाकर्मी के अलावा बड़े-बड़े बिल्डिंग की रखवाली करने वाले  सिक्योरिटी गार्ड भी अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बिल्डिंग में काम करने वाले स्टाफ के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 

भारती ने बुधवार को अष्टमी पूजा के मौके पर प्रसाद बांटकर उनका आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'अष्टमी के दिन मैं अपनी बिल्डिंग में काम करने वाले लोगों से मिलने गई। वह पिछले 20 दिनों से घर नहीं गए हैं। स्टाफ क्वार्टर्स में रहते हुए दिन-रात काम कर वह लगातार हमारी रक्षा कर रहे हैं। धन्यवाद। #ओबरॉयस्प्रिंग्स#परिवार#जयमातादी#कोरोना के खिलाफ लड़ाई'।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को 1637 पहुंच गयी, वहीं इस महामारी से मौत का आंकड़ा 38 हो गया। मंत्रालय ने बताया कि 1466 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, वहीं 132 लोग या तो ठीक हो गये हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। एक रोगी दूसरे देश जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह नौ बजे के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार के आंकड़े जारी होने के बाद से मौत के तीन नये मामले सामने आए हैं। 

हालांकि यह अभी पता नहीं है कि ये देश के किन हिस्सों से आए हैं। मंगलवार रात तक देश में कोरोना वायरस से मौत के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में थे। इस राज्य में नौ रोगियों की मौत हो चुकी है। गुजरात में छह, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में तीन, पंजाब में तीन, दिल्ली में दो, पश्चिम बंगाल में दो और जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से मौत के दो मामले आये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!