लाइव न्यूज़ :

Bharat box office collection Day 2: दूसरे दिन भी लोगों पर चढ़ा 'भारत' का बुखार, सौ करोड़ क्लब से कुछ ही कदम दूर है फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: June 7, 2019 09:00 IST

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया ट्वीट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'बहुत धन्यवाद, मेरे कर‍ियर की सबसे बड़ी ओपन‍िंग देने के लिए। मगर मुझे सबसे ज्यादा खुशी और सम्मान तब महसूस हुआ जब एक सीन के दौरान राष्ट्रगान हुआ और उसके सम्मान में सभी खड़े हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान कैटरीना कैफ की फिल्म भारत 5 जून को रिलीज हो गई है।भारत फिल्म सलमान खान की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म हैं।

सलमान खान की फिल्म भारत इस साल ईद यानी 5 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले ही दिन फिल्म ने भाईजान के सभी ओपनिंग फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले। आकड़ो की बात करें तो पहले ही दिन सलमान और कैटरीना की फिल्म भारत नें 42.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तभी तो आंकड़ो की मानें तो दूसरे दिन भारत की कमाई तीस करोड़ के आस-पास की हो सकती है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो दूसरे दिन फिल्म 28 से 30 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ओवरऑल फिल्म दो दिन में ही लगभग 73 करोड़ का आंकड़ा छू जाएगी। वहीं फिल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने के कुछ कदम ही दूर होगी। 

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया ट्वीट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'बहुत धन्यवाद, मेरे कर‍ियर की सबसे बड़ी ओपन‍िंग देने के लिए। मगर मुझे सबसे ज्यादा खुशी और सम्मान तब महसूस हुआ जब एक सीन के दौरान राष्ट्रगान हुआ और उसके सम्मान में सभी खड़े हुए। इससे बड़ी सम्मान की बात मेरे लिए कुछ नहीं है। जय ह‍िंद, भारत'

 

 

फिल्म के एक सीन में सलमान खान कहते नजर आते हैं कि देश में कितनी गरीबी है, नौकरी की जरूरत है इसी सीन के दौरान ही अचानक सलमान खान राष्ट्रगान सुनाते हैं, इसी सीन में कई जगह सिनेमाहॉल में लोग खड़े हो गए। इस बात से ही सलमान बेहद खुश हैं। उनके फैंस की ये देशभक्ति और दीवानगी उनका दिल छू गई है। 

 

अली अब्बास के निर्देशन में बनी भारत फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं। भारत फिल्म की कहानी है एक ऐसे आदमी की जो भारत-पाकिस्तान के समय अपने भारत आता है मगर अपने बहन और पिता से बिछड़ जाता है। एक व्यक्ति के साथ पूरा देश समय-समय पर कैसे और बदलता है यही है फिल्म की पूरी कहानी

टॅग्स :सलमान खानभारतकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस