लाइव न्यूज़ :

बेटा अपने घर पर ध्यान दो, केएल राहुल की प्रशंसा पर सुनील शेट्टी को यूजर ने किया ट्रोल तो अभिनेता दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2022 10:12 IST

केएल राहुल के मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ने पर सुनील शेट्टी ने उनकी प्रशंसा की थी जिसको लेकर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की...

Open in App
ठळक मुद्देके.एल.राहुल और आथिया पिछले तीन साल से ज्यादा वक्त तक एक दूसरे को डेट कर रहे हैंरिपोर्ट के मुताबिक, अथिया और राहुल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं

IPL 2022: फिल्म स्टार सुनील शेट्टी ने एक ट्रोल के करारा जवाब दिया है। दरअसल आईपीएल 2022 के 20वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को हार का सामना करना पड़ा था। टीम के कप्तान केएल राहुल को मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट द्वारा प्रीमियर बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया गया था।

गौरतलब है कि राहुल की टीम का समर्थन करने बॉलीवुड सितारे सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी भी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि राहुल ने टूर्नामेंट के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। राहुल के शतक जड़ने के बाद सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की। इस बात को लेकर एक ट्रोल ने सुनील शेट्टी को निशाने पर लिया। हालांकि सुनील शेट्टी ने ट्रोल को उसी के लहजे में जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया।

ट्रोल ने कहा कि आप अगली बार आप पहुंच गए थे इसलिए वो आउट हो गया था। इस बार आपके घर से कोई नहीं दिखा इसलिए वह 100 मार दिया। ट्रोल के इस बात पर सुनील शेट्टी ने जवाब देते हुए लिखा- बेटा अपने घर पर ध्यान दो!! 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के उप कप्तान के.एल.राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अथिया और राहुल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के कहा गया है कि के.एल.राहुल और आथिया इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों पिछले तीन साल से ज्यादा वक्त तक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने तय किया है कि वह शादी करने जा रहे हैं. ये एक विंटर वेडिंग होगी. 

टॅग्स :सुनील शेट्टीकेएल राहुलआथिया शेट्टीआईपीएल 2022
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट28 फरवरी को रचा जाएगा इतिहास, दूसरी पारी में 477 रन आगे जम्मू-कश्मीर, रणजी ट्रॉफी हारेगा कर्नाटक?

क्रिकेटRanji Trophy Final: मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना?, जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर बीसीसीआई एक्शन

क्रिकेटरणजी ट्रॉफी फाइनलः 87 ओवर, 2 विकेट और 284 रन, पहली बार खेल रहे फाइनल?, कर्नाटक के खिलाफ कमाल, पुंडीर की शानदारी बल्लेबाजी, 221 गेंद और 117 नाबाद रन

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

क्रिकेटRanji Trophy QF: 42 बार की चैंपियन मुंबई बाहर, केएल राहुल ने शतक बनाया, 15 फरवरी से सेमीफाइनल में कर्नाटक के सामने उत्तराखंड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?