लाइव न्यूज़ :

तीन सप्ताह तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद अदाकारा ऐन्द्रिला का मस्तिष्क आघात के कारण निधन, 'जियो काठी', 'झुमुर' और 'जीवन ज्योति' में शानदार काम किया था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2022 20:21 IST

बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की मूल निवासी ऐन्द्रिला शर्मा बंगाली टेलीविजन जगत में एक जाना-पहचाना चेहरा थीं।

Open in App
ठळक मुद्देऐन्द्रिला 24 साल की थीं और परिवार में माता-पिता हैं।ऐन्द्रिला ने दो बार कैंसर को मात देते हुए 2015 में पर्दे पर वापसी की थी। 'जियो काठी', 'झुमुर' और 'जीवन ज्योति' जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय के जरिए अपनी विशेष पहचान बनाई थी।

कोलकाताः मस्तिष्क आघात के कारण करीब तीन सप्ताह तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद बंगाली अदाकारा ऐन्द्रिला शर्मा का रविवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। ऐन्द्रिला 24 साल की थीं और उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं।

बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की मूल निवासी ऐन्द्रिला बंगाली टेलीविजन जगत में एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने 'जियो काठी', 'झुमुर' और 'जीवन ज्योति' जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय के जरिए अपनी विशेष पहचान बनाई थी। ऐन्द्रिला ने दो बार कैंसर को मात देते हुए 2015 में पर्दे पर वापसी की थी।

ऐन्द्रिला शर्मा इविंग सारकोमा से पीड़ित थीं, यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है जो हड्डियों में या हड्डियों के आसपास के कोमल ऊतकों में होता है। सर्जरी और कीमोरैडिएशन से उनका इलाज किया गया था। ऐन्द्रिला को एक नवंबर को मस्तिष्क आघात के बाद हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके मस्तिष्क के सीटी स्कैन में बाईं ओर भारी रक्तस्राव दिखा।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘ उनकी गंभीर सर्जरी हुई, और बायोप्सी से पता चला कि उन्हें मस्तिष्क मेटास्टेस हो रहा था। न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट, संक्रामक रोग विशेषज्ञ, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट की एक टीम ने उनका इलाज किया। लेकिन, दुर्भाग्य से हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद आज उन्हें हृदय घात हुआ और उन्होंने दम तोड़ दिया। ’’

ऐन्द्रिला ने अपराह्न करीब 12.59 मिनट पर अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ऐन्द्रिला शर्मा को फिल्मों और धारावाहिकों में विभिन्न पात्रों के चित्रण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं युवा अभिनेत्री ऐन्द्रिला शर्मा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती हूं। उन्हें बहुत कुछ करना था। खतरनाक बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की उनकी अदम्य भावना हमेशा के लिए एक मिसाल कायम करेगी। उनकी दुखद मौत टेलीविजन उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। ’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस