लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के अलावा बी-टाउन के ये सेलेब्स सरोगेसी के जरिए बन चुके हैं पेरेंट्स, देखें पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 22, 2022 11:34 IST

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने शुक्रवार देर रात फैंस को गुड न्यूज़ देते हुए बताया कि वो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं। वैसे प्रियंका और निक से पहले ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स रहे जो सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं। इंस्टाग्राम के जरिए प्रियंका और निक ने ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की।प्रियंका और निक के अलावा ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं।

नई दिल्ली: स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं। शुक्रवार को इंस्टाग्राम के जरिए प्रियंका और निक ने ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की। वहीं, फैंस अब प्रियंका और निक को लगातार बधाई दे रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार देर रात कपल ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को खुशखबरी दी। हालांकि, निक और प्रियंका ने अभी तक बच्चे के नाम या लिंग का खुलासा नहीं किया है।

इसी क्रम में प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर लिखा, "हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।" वहीं, प्रियंका और निक के पेरेंट्स बनने के बाद फैंस के बीच सरोगेसी शब्द की चर्चा होना लाजमी है। तो आईए इस आर्टिकल में जानते हैं कि ऐसे कितने बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो सरोगेसी के जरिये पेरेंट्स बने हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का नाम इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि एक्टर के सबसे छोटे बेटे अबराम का जन्म सरोगेसी के जरिये साल 2013 में हुआ था। शाहरुख और गौरी खान ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने शाहरुख और गौरी को सरोगेसी की सिफारिश की थी।

आमिर खान 

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव ने साल 2011 में आईवीएफ के जरिए अपने बेटे आजाद का स्वागत किया था। बता दें कि आमिर के सबसे छोटे बेटे आजाद भी सेरोगेट बेबी हैं। इसके साथ ही आमिर ने बेबी प्लान कर रहे कपल्स को अपनी प्राकृतिक कमियों के बारे में बुरा महसूस किए बिना आईवीएफ और सरोगेसी की कोशिश करने के लिए भी प्रोत्साहित किया था। 

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी। वहीं, इस कपल ने साल 2021 में सरोगेसी के जरिये जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की थी। साथ ही, उन्होंने अपने बच्चों के नाम भी शेयर किए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके बच्चों के नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ हैं। 

सोहेल खान

सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने अपने बड़े बेटे निर्वान के पैदा होने के 10 साल बाद दूसरा बेबी प्लान करने का सोचा। हालांकि दोनों ने आईवीएफ सरोगेसी के जरिये अपने दूसरे बेबी को दुनिया में लाने का फैसला किया था, जिसके बाद कपल के दूसरे बेटे योहान का जन्म उनकी शादी के 13 साल बाद जून 2011 में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोहेल ने ही शाहरुख खान को सरोगेसी के बारे में बताया था। 

फराह खान

मशहूर निर्देशक फराह खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि फराह और उनके पति साल 2008 में ट्रिप्लेट्स के पेरेंट्स बने थे। जब फराह के बच्चों का जन्म हुआ तब वो 43 साल की थीं।

एकता कपूर

मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन सरोगेसी के जरिये वो एक खूबसूरत बेटे की मां बन चुकी है। एकता अपने बेटे की सिंगल मदर हैं, जिसका जन्म साल 2019 में हुआ था।  

तुषार कपूर 

इस लिस्ट में एक्टर और एकता कपूर के भाई तुषार कपूर का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन अपनी बहन की तरह वो भी सिंगल फादर हैं और सरोगेसी के जरिये पापा बने हैं। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनसआईवीएफ तकनीकशाहरुख खानआमिर खानसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?