लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कुमकुम भाग्य में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार, कहा- मुझे बचा लो, पापा जान से मार देंगे

By अमित कुमार | Updated: August 26, 2020 09:27 IST

एक्ट्रेस ने बरेली पुलिस से खुद की और मां की सुरक्षा की गुहार लगाई है। तृप्ति का आरोप है कि पिता जबरन शादी करने का दबाव बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में तृप्ति बताती हैं कि उनके पिता उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में तृप्ति शंखधर कह रही हैं कि उनके पिता राम रतन शंखधर ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की।

उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस तृप्ति शंखधर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन वीडियोज में वह अपने पिता के खिलाफ कई तरह के आरोप लगा रही हैं। तृप्ति के साथ इस वीडियो में उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। तृप्ति की मां, भाई और बहन अपने पिता के डर से घर छोड़कर भाग निकली हैं। 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में तृप्ति बताती हैं कि उनके पिता उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में तृप्ति शंखधर कह रही हैं कि उनके पिता राम रतन शंखधर ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। उनका कहना है कि उन्हें बाल पकड़कर मारा गया और उनके हाथों को काटने की कोशिश की गई। एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिये बरेली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो को तृप्ति ने सीएम योगी और बरेली पुलिस को टैग किया है।  

तृप्ति को शादी के लिए किया जा रहा टॉर्चर

एक्ट्रेस का आरोप है कि पिता उनकी मां और उनसे से लगातार मारपीट कर रहे हैं। पिता की ओर से एक्ट्रेस पर शादी के लिए दबाब बनाया जा रहा है। जबकि त-प्ति की उम्र महज 19 साल है और जिनसे उनकी शादी तय की जा रही है वह 28 साल का है। उनके पिता तृप्ति से कह रहे हैं कि मुंबई भेजने में उन्होंने जो पैसा खर्च किया उसे लौटाओ वरना मेरी मर्जी से शादी करो। 

कुमकुम भाग्य से की थी करियर की शुरुआत

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बरादारी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। तृप्ति ने बरेली पुलिस से खुद की और मां की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि तृप्ति ने बालाजी प्रोडक्शन हाउस के सीरियल कुमकुम भाग्य से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह कई और सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 

टॅग्स :कुमकुम भाग्यबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!