लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के लिए प्रचार करने वाले बांग्लादेशी अभिनेता का वीजा रद्द, मिला भारत छोड़ने का आदेश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 17, 2019 06:20 IST

बांग्लादेश के लोकप्रिय अभिनेता फिरदौस अहमद को तुरंत देश से वापस जाने का आदेश दिया गया है और उनका बिजनेस वीजा रद्द कर दिया गया है

Open in App

बांग्लादेश के लोकप्रिय अभिनेता फिरदौस अहमद को तुरंत देश से वापस जाने का आदेश दिया गया है और उनका बिजनेस वीजा रद्द कर दिया गया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. दो दिन पहले अभिनेता द्वारा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लिए कथित तौर पर चुनाव प्रचार करने से विवाद पैदा हो गया था.

पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा नेता जय प्रकाश मजूमदार और शिशिर बजोरिया ने शिकायत दर्ज कराने के लिए सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ)आरिज आफताब से मुलाकात की और तृणमूल कांग्रेस द्वारा आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर उचित कार्रवाई की मांग की.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखा है कि फिरदौस अहमद और बांग्ला कलाकार अंकुश तथा पायल ने रायगंज लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैयालाल अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया. केंद्र ने मंगलवार को 'लीव इंडिया' नोटिस जारी किया और अभिनेता को दिया गया बिजनेस वीजा रद्द कर दिया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अहमद का नाम 'काली सूची' में डाल दिया है. इससे भविष्य में भारत की उनकी यात्रा में बाधा आएगी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने दिल्ली में कहा, ''बांग्लादेशी नागरिक फिरदौस अहमद द्वारा वीजा उल्लंघन के संबंध में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से एक रिपोर्ट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने उनका बिजनेस वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें लीव इंडिया नोटिस जारी किया है. उन्हें काली सूची में डाल दिया गया है. एफआरआरओ कोलकाता को इन आदेशों की तामील करने को कहा गया है.''यह कदम बांग्लादेश के अभिनेता द्वारा कथित तौर पर चुनाव प्रचार करने को लेकर केंद्र के मंगलवार को कोलकाता के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (एफआरआरओ) से रिपोर्ट मांगने के कुछ घंटे बाद उठाया गया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?