नहीं रहीं बालिका वधू की दादी सा, ब्रेन स्ट्रोक के बाद हार्ट अटैक से सुरेखा सीकरी का निधन

By अनिल शर्मा | Published: July 16, 2021 10:53 AM2021-07-16T10:53:31+5:302021-07-16T11:08:59+5:30

सुरेखा काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें दो बार ब्रेन स्ट्रोक आ चुका था। साल 2020 में उन्हें दूसरी बार तो 2018 में पहली बार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इससे पहले उन्हें 2018 में पैरालिटिक स्ट्रोक आया था और तभी से वो व्हीलचेयर पर थीं।  

Balika Vadhu dadi sa Surekha Sikri dies of heart attack after brain stroke at 75 | नहीं रहीं बालिका वधू की दादी सा, ब्रेन स्ट्रोक के बाद हार्ट अटैक से सुरेखा सीकरी का निधन

नहीं रहीं बालिका वधू की दादी सा, ब्रेन स्ट्रोक के बाद हार्ट अटैक से सुरेखा सीकरी का निधन

Highlightsबालिका वधू की दादी सा यानी सुरेख सीकरी का निधनशुक्रवार सुबह एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ासुरेखा सीकरी को दो बार ब्रेन स्ट्रोक भी आ चुका था

मशहूर टीवी शो बालिका वधू की दादा सा यानी सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरेखा सीकरी को दो बार ब्रेन स्ट्रोक भी आ चुका था। एक्ट्रेस ने शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से अंतिम सांस ली।

सुरेखा काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें दो बार ब्रेन स्ट्रोक आ चुका था। साल 2020 में उन्हें दूसरी बार तो 2018 में पहली बार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इससे पहले उन्हें 2018 में पैरालिटिक स्ट्रोक आया था और तभी से वो व्हीलचेयर पर थीं।  

सुरेखा टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। बधाई हो फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इसके लिए उन्हें 2019 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। उस वक्त भी सुरेखा सीकरी अवॉर्ड लेने व्हीलचेयर पर ही पहुंचीं थीं। सुरेखा ब्रेन स्ट्रोक की वजह से सालों एक्टिंग से दूर रहीं।

एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए कहा था कि एक शूटिंग के दौरान वह बाथरूम में फिसल गई थीं। उन्हें तब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उनका सिर दीवार से टकरा गया था। जिसकी वजह से वह कोमा में चली गई थीं।

3 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं सुरेखा  
सुरेखा सीकरी तीन नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को साल 1988 में फिल्म 'तमस' और 1995 में 'मम्मो' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस से नवाजी जा चुकी हैं। इसके बाद उन्हें बधाई हो के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

Web Title: Balika Vadhu dadi sa Surekha Sikri dies of heart attack after brain stroke at 75

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे