लाइव न्यूज़ :

कोहली ने किया स्मिथ का बचाव तो आयुष्मान खुराना ने ट्वीट कर की कैप्टन की तारीफ, कहा-एक सच्चा आइकन, वेलडन कैप्टन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 10, 2019 13:28 IST

टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय दर्शक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के खिलाफ हूटिंग कर रहे थे और उन्हें फील्डिंग करते देख 'चीटर-चीटर' चिल्ला रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान खुराना ने विराट के इस तरीके की जमकर तारीफ की है। आयुष्मान के इस ट्वीट के बाद लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। हर कोई विराट की तारीफ कर रहा है।

वर्ल्ड कप में रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। इस धमाकेदार मैच में भारत को 36 रनों से जीत हासिल हु है। इस मैच के दैरान कुछ ऐसा नजार देखने तो मिला जिसने विराट को हीरो बना दिया है।

दरअसल टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय दर्शक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के खिलाफ हूटिंग कर रहे थे और उन्हें फील्डिंग करते देख 'चीटर-चीटर' चिल्ला रहे थे। इसके बाद कोहली ने भारतीय दर्शकों की ओर इशारा करते हुए रोका और स्मिथ के लिए तालियां बजाकर हौसलाफजाई करने के लिए कहा।

आयुष्मान खुराना ने विराट के  इस तरीके की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने ट्वीट करके लिखा है कि एक सच्चा आइकन, वेलडन कैप्टन। इस एक लाइन के जरिए उन्होंने विराट के लिए बहुत कुछ कह दिया है। आयुष्मान के इस ट्वीट के बाद  लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। हर कोई विराट की तारीफ कर रहा है।

जानें क्या है मामला

दरअसल, हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ जब फील्डिंग के लिए थर्ड मैन पर जाने लगे तो दर्शकों ने उनको 'चीटर-चीटर' कहना शुरू कर दिया। इसके बाद स्मिथ की असहजता को समझते हुए कोहली ने दर्शकों को रोका। कोहली के इस सपोर्ट के बाद स्मिथ उनके पास आए और हाथ मिलाकर धन्यवाद कहा।

कोहली के इस व्यवहार के बाद सोशल मीडिया पर चारो-तरफ चर्चा हो रही है और फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस मैच में भारती टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 352 रनों का स्कोर खड़ा किया और फिर ऑस्ट्रेलिया को 316 रनों पर ऑल आउट कर दिया। 

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?