लाइव न्यूज़ :

Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की 'बाला' ने की कमाई के गाड़े झंडे, जानें दूसरे दिन की बंपर कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 10, 2019 08:36 IST

ड्रीम गर्ल के बाद एक बार फिर आयुष्मान बाला के जरिए धमाल मचा रहे हैं। फैंस के बीच फिल्म बाला को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में आयुष्मान खुराना का नाम बालमुकुंद शुक्ला यानी कि 'बाला' (Bala) रहता है।फिल्म में लतिका त्रिवेदी के किरदार में भूमि पेड़नेकर हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि एक बार फिर से वे लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को दिलचस्प बनाया है।फिल्म ने पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है।

ड्रीम गर्ल के बाद एक बार फिर आयुष्मान बाला के जरिए धमाल मचा रहे हैं। फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है।  बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'बाला' ने दूसरे दिन सिनेमाघरों में जोरदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने शनिवार को 15.50 करोड़ रुपये की अच्छी- खासी कमाई कर डाली।

कहा जा रहा है ऐसे तो फिल्म  ने बंपर ओपनिंग की है, लेकिन आयुष्मान की हाल ही में आई ड्रीम गर्ल के अनुसार ये कमाई थोड़ी कम आंकी जा रही है। फिल्म समीक्षक और स्टार्स फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  इस फिल्म में आयुष्मान ने कई मैसेज भी दिए हैं जो वर्तमान समाज को फॉलो करना काफी जरूरी है।

आयुष्मान खुराना फिल्म बाला बाल मुकुंग शुक्ला यानी कि बाला की कहानी है, जो बचपन में अपने लंबे बालों और शानदार एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं। नन्हें बाला लड़कियों के बीच काफी फेमस होते हैं। लेकिन वक्त का पहिया घूमता है सभी का मजाक बनाने वाले बाला खुद मजाक का पात्र हो जाते हैं।

25 साल की उम्र में बाला के बाल झड़ने लगते हैं। तमाम मुस्खों के बाद भी उसको कोई आराम नहीं मिलता है। ऐसे में उसको नकली बालों का सहारा लेना पड़ता है।. काले रंग की वजह से बचपन से लोगों का ताना सुनती आईं लतिका त्रिवेदी  अपने क्लासमेट बाला को बीच-बीच में छेड़ती रहती। ऐसे में फिर उसकी लाइफ में आती है परी मिश्रा इसके बाद परी और बाला की लाइफ शुरू होती है। आगे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

टॅग्स :बाला मूवीआयुष्मान खुरानायामी गौतमभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?