लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस परेड में बॉलीवुड गीत गाने पर ट्रोल हुए आतिफ असलम, लोगों ने कहा- दिल तोड़ दिया

By विवेक कुमार | Updated: August 10, 2018 17:00 IST

संगीत भारतीय या पाकिस्तानी नहीं होता, बस संगीत होता है। गायकों को उनके गानों से जाना जाता है, जिन्हें हर मुल्क के लोग बराबर पसन्द करते हैं।’

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम को न्यूयॉर्क में इस महीने की शुरूआत में आयोजित पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक हिन्दुस्तानी गीत गाने के लिए न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है बल्कि देश कि मुख्यधारा की मीडिया भी उनकी आलोचना कर रही है।

आतिफ ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 2009 में आयी रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गीत ‘तेरा होने लगा हूं’ बेहद लोकप्रिय रहा है।

 स्वतंत्रता दिवस परेड में हिन्दुस्तानी गीत गाने के बाद देश के कई लोग आतिफ की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने लगे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘‘आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है।’’ दूसरे यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार की बात कही है। एक ने लिखा है ‘‘आतिफ असलम का बहिष्कार करो। आपने दिल तोड़ दिया।’’

हालांकि गायक शफकत अमानत अली सहित कई लोगों ने इस संबंध में आतिफ असलम का बचाव भी किया है। अली ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 

फिल्म समीक्षक ओमैर अल्वी का कहना है कि लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि बॉलीवुड की फिल्में और शो पाकिस्तानी सिनेमा घरों और टीवी चैनलों पर प्रसारित होते हैं। फिल्म, संगीत और कला की कोई सीमा नहीं होती है। 

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या पाकिस्तानी भारतीय फिल्में देखने नहीं जाते हैं? क्या भारतीय शो हमारे चैनलों पर दिखाए नहीं जाते हैं?’’

वहीं इस पूरे विवाद पर कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने आतिफ का साथ दिया है। गायक शफकत अमानत अली, जिन्होंने कई बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज दी है, आतिफ ने कहा-, ‘मैं परेड में अपना गाया हुआ गाना गाने के लिए आतिफ का साथ देता हूं। संगीत भारतीय या पाकिस्तानी नहीं होता। बस संगीत होता है। गायकों को उनके गानों से जाना जाता है, जिन्हें हर मुल्क के लोग बराबर पसन्द करते हैं।’

(इनपुट विथ भाषा) 

टॅग्स :बॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की#MeToo: एक्ट्रेस ने लगाया डायरेक्टर सुभाष घई पर जबरन किस करने का आरोप, दर्ज कराया केस

बॉलीवुड चुस्कीसमुद्र के किनारे ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड चुस्की"श्रीदेवी" के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर नजर आएगी "चांदनी"

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे स्पेशल: छोटे पर्दे से राजामौली ने की थी करियर की शुरुआत, जानिए कैसे पाया 'बाहुबली' तक का मुकाम

बॉलीवुड चुस्कीबाप-बेटी के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी है रघुवीर यादव की 'जामुन', बस करिए थोड़ा इंतजार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?