लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में आतिफ असलम ने गाया हिंदुस्तानी गाना, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी देने लगे गालियाँ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 10, 2018 21:09 IST

आतिफ असलम ने इंस्टाग्राम पर डाले एक लंबे पोस्ट में लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि एक ‘‘नये ’’ पाकिस्तान में चीजें अलग होंगी।

Open in App

कराची, 10 अगस्त (भाषा) पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम को न्यूयॉर्क में इस महीने की शुरूआत में आयोजित पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक लोकप्रिय बॉलीवुड गीत गाने के लिए न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है बल्कि देश की मुख्यधारा की मीडिया भी उनकी आलोचना कर रही है।

आतिफ ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 2009 में आयी रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गीत ‘तेरा होने लगा हूं’ बेहद लोकप्रिय रहा है।

स्वतंत्रता दिवस परेड में हिन्दुस्तानी गीत गाने के बाद देश के कई लोग आतिफ की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने लगे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘‘आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है।’’ दूसरे यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार की बात कही है। एक ने लिखा है ‘‘आतिफ असलम का बहिष्कार करो। आपने दिल तोड़ दिया।’’ 

बाद में 35 वर्षीय गायक ने इंस्टाग्राम पर डाले एक लंबे पोस्ट में लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि एक ‘‘नये ’’ पाकिस्तान में चीजें अलग होंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुझसे नफरत करने वालों लोगों से प्यार करता हूं। निस्संदेह कोई इज्जत के काबिल है या नहीं, यह केवल अल्लाह तय कर सकते हैं। पाकिस्तानी झंडा मेरी पहचान है और मेरे प्रशंसकों को पता है कि मैं इसकी काफी इज्जत करता हूं। मुझे खुशी है कि मेरे प्रशंसकों को पता है कि मेरे खिलाफ इस फर्जी दुष्प्रचार को कैसे लें।’’ 

इससे पहले गायक शफकत अमानत अली सहित कई लोगों ने भी इस संबंध में आतिफ असलम का बचाव किया। अली ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है।

अली ने कहा, ‘‘मैं परेड में गाए गए गानों को लेकर आतिफ असलम के साथ खड़ा हूं। संगीत भारतीय या पाकिस्तानी नहीं होता। वह बस संगीत है। गायक अपने गानों का पर्याय होते हैं जिन्हें हर देश के प्रशंसक समान रूप से पसंद करते हैं।’’ 

फिल्म समीक्षक ओमैर अल्वी का कहना है कि लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि बॉलीवुड की फिल्में और शो पाकिस्तानी सिनेमा घरों और टीवी चैनलों पर प्रसारित होते हैं। फिल्म, संगीत और कला की कोई सीमा नहीं होती है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या पाकिस्तानी भारतीय फिल्में देखने नहीं जाते हैं? क्या भारतीय शो हमारे चैनलों पर दिखाए नहीं जाते हैं?’’ 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी