लाइव न्यूज़ :

असिन ने पति राहुल शर्मा संग तलाक की खबरों का किया खंडन, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2023 12:02 IST

गजनी फेम असिन थोट्टूमकल (Asin Thottumkal) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, असिन की पति राहुल शर्मा से कथित तलाक की अफवाहें सामने आ रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअसिन थोट्टूमकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।असिन की पति राहुल शर्मा से कथित तलाक की अफवाहें सामने आ रही हैं।असिन ने 2001 में मलयालम फिल्म नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका से अभिनय की शुरुआत की।

नई दिल्ली: गजनी फेम असिन थोट्टूमकल (Asin Thottumkal) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, असिन की पति राहुल शर्मा से कथित तलाक की अफवाहें सामने आ रही थीं। वहीं, अब उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया. बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर असिन ने कहा कि फिलहाल वह राहुल के साथ अपनी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। 

उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह बेहद कल्पनाशील और आधारहीन खबर है। उन्होंने लिखा, "अभी हमारी गर्मी की छुट्टियों के बीच में सचमुच एक-दूसरे के सामने बैठकर नाश्ते का आनंद ले रहे थे और कुछ बहुत ही कल्पनाशील और पूरी तरह से आधारहीन खबर मिली।" 

उन्होंने आगे लिखा, "उस समय की याद आती है जब हम अपने परिवार के साथ घर पर बैठकर अपनी शादी की योजना बना रहे थे और हमने सुना कि हमारा ब्रेकअप हो गया है...सच में?  (इस पर एक शानदार छुट्टी के 5 मिनट बर्बाद होने से निराश हूँ!) आप लोगों का दिन मंगलमय हो।"

असिन ने 2001 में मलयालम फिल्म नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका से अभिनय की शुरुआत की। बॉलीवुड में आने से पहले वह कई तमिल फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने 2008 में रिलीज गजनी में आमिर खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने अभिनय करियर के दौरान उन्हें तीन फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले। उनकी आखिरी फिल्म ऑल इज वेल 2015 में रिलीज हुई थी। उन्हें 2013 में बोल बच्चन और खिलाड़ी 786 में भी देखा गया था।

टॅग्स :इंस्टाग्रामसोशल मीडियाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?