लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल का महिलाओं के लिए मुफ्त मेट्रो-बस सफर के प्रस्ताव पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने कहा- आत्म-सम्मान की महिलाएं कभी भी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2019 16:47 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि जो महिला आर्थिक तौर पर सक्षम हैं, वह टिकट खरीद लें, जिससे सब्सिडी पर बोझ ना पड़े।

Open in App
ठळक मुद्दे अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा है कि महिलाओं को मेट्रो और बसों में फ्री टिकट देकर क्या अरविंद केजरीवाल समाज को पुरुषों और महिलाओं में बांटना चाहते हैंअशोक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में घोषणा की है कि वह जल्द ही दिल्ली में महिलाएं डीटीसी, क्लस्टर बसों और मेट्रो में मुफ्त सफर कर सकेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि जो महिला आर्थिक तौर पर सक्षम हैं, वह टिकट खरीद लें, जिससे सब्सिडी पर बोझ ना पड़े।

 अफसरों को निर्देश दिया है कि इस बारे में प्रस्ताव बनाकर लाएं की बसों और मेट्रो में इसको कैसे लागू करें। ऐसे में केजरीवाल के इस प्रस्ताव पर तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। निमार्ता अशोक पंडित ने दिल्ली के सीएम के इस फैसले को समाज को बांटने वाला बताया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  के इस फैसले पर अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा है कि महिलाओं को मेट्रो और बसों में फ्री टिकट देकर क्या अरविंद केजरीवाल समाज को पुरुषों और महिलाओं में बांटना चाहते हैं, पहले उन्होंने जाति के आधार पर देश को बांटने की कोशिश की थी। मुझे पूरा यकीन है कि जिन आत्म-सम्मान की भावना से लबरेज महिलाएं इस खैरात को ठुकरा देंगी जोकि चुनावी स्टंट है।

उनका ये ट्वीट छाया हुआ है। हर कोई इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहा है। अशोक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह सामाजित और राजनैतिक सभी मुद्दों पर प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस