लाइव न्यूज़ :

Mahekk Chahal से नाता टूटते ही अश्मित पटेल को आई बहन अमीषा की याद , सालों पुरानी दुश्मनी को किया खत्म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 21, 2020 08:51 IST

बिग बॉस (Bigg Boss) में नजर आ चुके अश्मित पटेल (Ashmit Patel) हाल ही में अपनी बहन अमिशा पटेल (Ameesha Patel) से मिलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि, महक चहल (Mahekk Chahal) से अलग होने के बाद दोनों भाई बहनों की लड़ाई खत्म हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अश्मित पटेल का कुछ दिनों पहले ही गर्लफ्रेंड महक चहल से ब्रेकअप हो गया है बताया जा रहा था कि काफी समय से दोनों के बीच में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा था जिसकी वजह से उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए.

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अश्मित पटेल का कुछ दिनों पहले ही गर्लफ्रेंड महक चहल से ब्रेकअप हो गया है. बताया जा रहा था कि काफी समय से दोनों के बीच में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा था जिसकी वजह से उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए.

महक की वजह से अश्मित ने अपनी बहन अमीषा पटेल के साथ झगड़ा किया था, लेकिन अब रिश्ता टूटते ही अश्मित को फिर अपनी बहन की याद आने लगी है और ने अमीषा के साथ सभी मतभेदों को सुलझाने का मन बना लिया है. एक रिपोर्ट की मानें तो अमीषा पटेल के माता-पिता ने उनको पैचअप करने की सलाह दी है.

उनका मानना है कि ब्रेकअप के बाद अश्मित पटेल को अपने परिवार की जरूरत है. इस समय वह काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में अमीषा को अपने भाई का साथ देना चाहिए. बता दें कि कुछ दिनों पहले महक ने भी अपने रिश्ते के टूटने की पुष्टि की थी.

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, ''अब मैं और अश्मित पटेल साथ नहीं हैं. कुछ मतभेदों की वजह से हम दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है.'' इन दोनों का रिश्ता करीब 5 साल तक चला था. 'बिग बॉस' के घर में मुलाकात होने के बाद इनका प्यार परवान चढ़ा था. लेकिन अब महक और अश्मित के रास्ते अलग हो गए हैं.

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?