लाइव न्यूज़ :

Asha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2026 11:12 IST

Asha Bhosle Health Live: मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAsha Bhosle Health Live: आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।Asha Bhosle Health Live: स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। Asha Bhosle Health Live: दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबईजानी मानी पार्श्व गायिका आशा भोसले की हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया दिल का दौरा पड़ने और फेफड़ों के संबंधित समस्याओं के बाद भोसले (92) को शनिवार शाम दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया, “वह आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।”

भोसले के परिवार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शनिवार को उनकी पोती जनाई ने ‘इंस्टाग्राम’ पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।

उनका इलाज किया जा रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आप लोगों को निश्चित तौर पर सूचित करते रहेंगे।” भोसले, दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और पद्मिनी एवं वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों से लेकर मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल और उर्मिला मातोंडकर सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है। भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ आदि शामिल हैं।

उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती जानी मानी पार्श्व गायिका आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर रविवार को गहरी चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

टॅग्स :आशा भोसलेनरेंद्र मोदीमुंबईलता मंगेशकरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार