लाइव न्यूज़ :

Aryan Khan Cruise Drugs Case: कोर्ट ने एनसीबी को चार्जशीट फाइल करने के लिए दिया 60 दिनों का अतिरिक्त समय

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2022 15:44 IST

एनसीबी ने इससे पहले विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल के समक्ष एक आवेदन दायर कर मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए 90 दिन और बढ़ाने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले एनसीबी ने कोर्ट से मांगा था 90 दिनों का अतिरिक्त समयइस केस में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल

मुंबई: ड्रग्स ऑन क्रूज़ मामले में एक विशेष नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) अदालत ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की विशेष जांच दल (एसआईटी) को 60 दिनों का विस्तार दिया है। इस केस में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल है।

एनसीबी ने मांगा था कोर्ट से 90 दिनों का अतिरक्त समय

एनसीबी ने इससे पहले विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल के समक्ष एक आवेदन दायर कर मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए 90 दिन और बढ़ाने की मांग की थी। कोर्ट ने एनसीबी की इस मांग को मान तो लिया है, लेकिन चार्जशीट फाइल करने के लिए 90 दिन की जगह 60 दिनों का वक्त दिया है। बता दें कि एनसीबी की विशेष जांच दल को मामले में 2 अप्रैल तक चार्जशीट दाख़िल करनी थी। 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को दी गई थी जमानत 

बता दें कि आर्यन खान को इस मामले में पिछले साल अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जमानत दी गई थी। ड्रग्स मामले में उन्हें मुंबई के तट के पास एक क्रूज जहाज पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया था और 25 दिन बाद जमानत वह जमान पर रिहा हुए थे। अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी।

अदालत ने दी थी सशर्त जमानत

अदालत ने कहा कि आरोपी व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य के माध्यम से गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेंगे। शर्त के अनुसार आरोपी मुंबई से बाहर जाने से पहले एनसीबी को सूचित करेंगे और अपनी यात्रा की जानकारी देंगे। 

मामले की तह तक जाने के लिए किया गया था SIT का गठन

एनसीबी के गवाह बने प्रभाकर ने खुलासा किया था कि आर्यन खान को इस केस से छुड़वाने के लिए गोसावी ने साफ तौर पर 25 करोड़ रुपयों की मांग की थी। इस वाकये के सामने आते ही मुंबई पुलिस ने एसआईटी टीम का गठन करके मामले की तह तक जाने की कोशिश की।

ऐसा कहा गया था कि शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ही इस मामले में गोसावी और सैम डिसूजा से मिलने पहुंची थी। प्रभाकर ने ये बात भी सामने लाने की कोशिश की थी कि मुंबई के लोअर परेल एरिया में पूजा ददलानी अपने नीले रंग की गाड़ी से गोसावी और सैम से मिलने पहुंची थी। 

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiमुंबईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल