लाइव न्यूज़ :

जानिए अरशद वारसी को बिग बॉस में सलमान खान और जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार से क्यों किया गया रिप्लेस

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2023 15:27 IST

अरशद वारसी ने रियलिटी शो के पहले सीजन की मेजबानी के बाद बिग बॉस में होस्ट के रूप में सलमान खान द्वारा रिप्लेस किए जाने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देअरशद वारसी ने जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार द्वारा रिप्लेस किए जाने के बारे में भी खुलकर बात की।अभिनेता ने यह भी कबूल किया कि उन्हें 2004 की फिल्म हलचल में काम करना पसंद नहीं था।सुभाष कपूर की फिल्म जॉली एलएलबी 2 में वकील की भूमिका के लिए अक्षय कुमार को चुना गया था।

मुंबई: अरशद वारसी ने रियलिटी शो के पहले सीजन की मेजबानी के बाद बिग बॉस में होस्ट के रूप में सलमान खान द्वारा रिप्लेस किए जाने की बात कही है। उन्होंने जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार द्वारा रिप्लेस किए जाने के बारे में भी खुलकर बात की। अभिनेता ने यह भी कबूल किया कि उन्हें 2004 की फिल्म हलचल में काम करना पसंद नहीं था।

अरशद ने बिग बॉस होस्ट और जॉली एलएलबी में मुख्य किरदार की दो सफल भूमिकाएं खोने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया। दोनों प्रोजेक्ट सफल साबित हुए लेकिन वह अपनी भूमिका में वापस नहीं लौटे। सलमान खान ने रियलिटी शो में अरशद की जगह ली और एक दशक से अधिक समय से इसकी मेजबानी कर रहे हैं। सुभाष कपूर की फिल्म जॉली एलएलबी 2 में वकील की भूमिका के लिए अक्षय कुमार को चुना गया था।

अरशद वारसी ने अमर उजाला, "अब जॉली एलएलबी 3 बन रही है और आप फिल्म में अक्षय को मेरे साथ काम करते हुए देखेंगे। यह मूल योजना थी मैं पहली फिल्म में काम करूंगा, दूसरी वह करेंगे। जहां तक ​​बिग बॉस की बात है तो मैं अगला सीजन नहीं कर सका क्योंकि मैं शूटिंग के लिए लंदन गया था। लेकिन मेरा मानना ​​है कि सलमान खान इस शो में सर्वश्रेष्ठ हैं। उस काम को सलमान से बेहतर कोई नहीं कर सकता था।" 

उन्होंने ये भी कहा, "रियलिटी शो को सलमान जैसे 'दबंग' की जरूरत है।" अरशद ने कहा कि वह हलचल से भी खुश नहीं थे। यह फिल्म उनकी शुरुआती कॉमिक फिल्मों में से एक थी जो एक सफल उद्यम साबित हुई। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, हलचल में अक्षय खन्ना, करीना कपूर, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी भी थे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या मुन्नाभाई एमबीबीएस में सर्किट की भूमिका निभाने के बाद उन्हें हलचल के लिए चुना गया था, अरशद ने हिंदी दैनिक को बताया, "सच कहूं तो, मुझे हलचल में काम करने में मजा नहीं आया। यह एक अजीब संयोग है। अभिनय मेरा पेशा है और मुझे यह करना ही है।' लेकिन, निजी तौर पर मैं फिल्म से ज्यादा खुश नहीं था। मैंने बस अपना काम किया और चला गया। कभी-कभी, जीवन में कुछ चीज़ें अच्छी नहीं होतीं।"

टॅग्स :अरशद वारसीअक्षय कुमारसलमान खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?