लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, जीजा आयुष शर्मा ने किया कंफर्म

By मेघना वर्मा | Updated: September 19, 2019 14:54 IST

सलमान खान आखिरी बार फिल्म भारत में दिखाई दिए थे। वहीं फैंस बेसब्री से सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 13 का भी इंतजार कर रहे हैं जो 29 सितंबर से शुरू होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की फिल्म 'भारत' इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक है।सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं।

सलमान खान अक्सर अपने भांजे के साथ अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और मस्ती भरी फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं अब खबर है कि सलमान खान फिर से मामा बनने वाले हैं। बीती रात आईफा अवॉर्ड्स पर सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए अर्पिता खान की दूसरी बार प्रेग्नेन्सी की खबरों को आयुष शर्मा ने कंफर्म कर दिया है। 

बता दें कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि अर्पिता प्रेग्नेंट हैं। अब इस बात को एक्टर और अर्पिता के पति आयुष ने कंफर्म कर दिया गया है। आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर आयुष शर्मा से जब अर्पिता खान से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी, हां अर्पिता और मैं दूसरे बेबी को एक्पेक्ट कर रहे हैं।'

बता दें अर्पिता और आयुष का पहले से एक बेटा है जिसका नाम है आहिल। पूरा खान परिवार उससे बेहद प्यार करता है। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें आहिल , सलीम खान की पीठ पर बैठकर घूम रहे थे। अक्सर ही सलमान आहिल के साथ मस्ती करते दिख जाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म भारत में दिखाई दिए थे। वहीं जल्द ही सलमान खान दबंग 3 में दिखेंगे। वहीं फैंस बेसब्री से सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 13 का भी इंतजार कर रहे हैं जो 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। देखना होगा इस बार शो में कंटेस्टेंट क्या बवाल मचाते हैं।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?