लाइव न्यूज़ :

अरमान कोहली 1 सितंबर तक रहेंगे एनसीबी की हिरासत में, ड्रग्स केस में किया गया था गिरफ्तार

By वैशाली कुमारी | Updated: August 30, 2021 17:55 IST

अरमान कोहली को ड्रग्स केस में  गिरफ्तार किया गया था और अब वो 1 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। 28 अगस्त को एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में अरमान के घर छापा मारा था।

Open in App
ठळक मुद्दे 28 अगस्त को एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में अरमान के घर छापा मारा थाअरमान कोहली के घर हाल ही में एनसीबी का छापा पड़ा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया थाएनसीबी ने अपने बयान में बताया था कि अरमान कोहली के पास से मिली कोकीन बेहद हाई क्वॉलिटी और साउथ अमेरिका की है

अभिनेता अरमान कोहली को ड्रग्स केस में  गिरफ्तार किया गया था और अब वो 1 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। 28 अगस्त को एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में अरमान के घर छापा मारा था जहां से उन्होंने ड्रग्स बरामद किए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

वहीं इस मामलें मे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया था कि छापेमारी में अरमान कोहली के पास से थोड़ी मात्रा में कोकीन मिली है। पूछताछ के बाद अरमान कोहली को एनडीपीएस की धारा धारा 21(ए), 27(ए), 28, 29,30 और 35 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथ ही इस ड्रग्स केस में अरमान के साथ ड्रग डीलर अजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। एनसीबी ने अपने बयान में बताया था कि अरमान कोहली के पास से मिली कोकीन बेहद हाई क्वॉलिटी और साउथ अमेरिका की है। इससे एनसीबी को शक है कि अरमान और अजय के इंटरनैशनल डग डीलर्स से भी हो सकते हैं।

बतादें कि साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।

अरमान कोहली ने 'जानी दुश्मन' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में काम किया है। अरमान कोहली टीवी के पॉप्युलर रिऐलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 7 में नजर आए थे।

टॅग्स :अरमान कोहलीबॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!