लाइव न्यूज़ :

21 साल पुराना अर्जुन रामपाल और मेहर का टूटा रिश्ता, हुआ तलाक, बेटियां रहेंगी मां के पास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2019 10:29 IST

अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर ने अपनी 21 साल पुरानी शादी के बाद अब एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड का एक और खूबसूरत कपल हमेशा के लिए अलग हो गया हैफाइनली 21 साल बाद अर्जुन और मेहिका का आधिकारिकतौर पर तलाक हो गया है।

बॉलीवुड का एक और खूबसूरत कपल हमेशा के लिए अलग हो गया है। अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर ने अपनी 21 साल पुरानी शादी के बाद अब एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। अब फाइनली 21 साल बाद अर्जुन और मेहिका का आधिकारिकतौर पर तलाक हो गया है।

दोनों का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। फैमिली कोर्ट मे मंगलवार को दोनों को तलाक दे दिया है। मुंबई मिरर के खबर के अनुसार के मुताबिक प्रिंसपल जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दे दिया है।

अर्जुन और मेहर ने 30 अप्रैल 2019 को तलाक के लिए अर्जी दी थी। 6 महीने बाद उन्हें तलाक मिल गया। अर्जुन की दोनों बेटियां अब उनकी मां यानी मेहर संग रहेंगी।

वहीं, खबरों की मानें तो अर्जुन की ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान से अपनी बढ़ती नज़दीकियों की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। बॉम्‍बे टाइम्‍स की खबर के अनुसार अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर ने अपने र‍िश्‍ते को खत्‍म करने का फैसला कर ल‍िया है। दोनों शादी को खत्म करने का फैसला सुनाते हुए बयान द‍िया क‍ि 20 सालों के इस खूबसूरत सफर को खत्‍म करने का वक्‍त है। हम दोनों अच्‍छे दोस्‍त रहेंगे और जब एक दूसरे को जरूरत होगी तो साथ भी देंगे।

अर्जुन ने मेहर साल 1998 में शादी की थी। इन दोनों के दो बेटियों का नाम महिका और मायरा है। सुजैन और अर्जुन के अफेयर की खबरों के कारण पिछले साल एक पार्टी में मेहर जेसिया का सुजैन खान से जबरदस्त झगड़ा भी खबरों की सुर्खिया बना था।

कहते हैं अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने अपने रिश्ते को सही करने की बेहद कोशिश की थी लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। कहा जा रहा है की सुजैन खान का ऋतिक रोशन से तलाक भी इनके अफेयर के चलते हुआ था। 

टॅग्स :अर्जुन रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office: 20वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए इतने करोड़

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

बॉलीवुड चुस्कीCrakk: चौथे दिन 'क्रैक' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आए सामने

बॉलीवुड चुस्कीCrakk Box Office: पहले दिन 'क्रैक' ने कमाए इतने करोड़, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर्दे पर, देखें आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?