मलाइका ने कुछ इस अंदाज में फैंस को दिए टिप्स तो अर्जुन कपूर ने सबके सामने खींची टांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 19, 2019 11:43 AM2019-06-19T11:43:13+5:302019-06-19T11:43:13+5:30

मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की और फोटोज के जरिए फैंस को कुछ सीखाने की कोशिश में थी

Arjun kapoor comment on malaika arora pic | मलाइका ने कुछ इस अंदाज में फैंस को दिए टिप्स तो अर्जुन कपूर ने सबके सामने खींची टांग

मलाइका ने कुछ इस अंदाज में फैंस को दिए टिप्स तो अर्जुन कपूर ने सबके सामने खींची टांग

Highlightsमलाइका ने 5 टिप्स वाली फोटो शेयर की जिस पर अर्जुन के खिचाई की है।इसी बीच उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने इस पर खुल्लम खुल्ला कमेंट कर डाला है।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। खास बात ये है कि इन फोटो पर आए दिन एक्टर अर्जुन कपूर भी कमेंट करते ही रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने 5 टिप्स वाली फोटो शेयर की जिस पर अर्जुन के खिचाई की है।

मलाइका ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की और फोटोज के जरिए फैंस को कुछ सीखाने की कोशिश में थी लेकिन इसी बीच उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने इस पर खुल्लम खुल्ला कमेंट कर डाला है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर मलाइका फैंस को पाठ पढ़ा रही थीं। मलाइका ने बताया कैसे 5 सिंपल स्टेप्स में पॉनीटेल कैसे बांधी जा सकती है। इस फोटो में वह पोनी बांधती नजर आ रही थीं।

इन फोटोज में वह समुंद्र के किनारे नजर आ रही थीं।लेकिन जैसे ही मलाइका की ये फोटोज सामने आई , वैसे ही तुरंत अर्जुन कपूर का कमेंट भी आ गया। उन्होंने मलाइका को चिढ़ाते हुए लिखा, 'फिर भी 5 फोटोज के बावजूद पॉनीटेल नहीं बंध पाई।'

अर्जुन पहले भी कई बार मलाइका की फोटोज पर कमेंट कर चुके हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे के बीते कई दिनो से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। देखना होगा के कपल ऑफीशियली अपने रिश्ते को कब नाम देता है।

Web Title: Arjun kapoor comment on malaika arora pic

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे